मुंबई उपनगर के दादर इलाके में स्थित मैकडॉनल्ड में धमाके की धमकी से पुलिस प्रशासन हुआ मुस्तैद

मुंबई उपनगर के दादर इलाके में स्थित मैकडॉनल्ड में धमाके की धमकी से पुलिस प्रशासन हुआ मुस्तैद

मुंबई : मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात शख्स द्वारा फोन कॉल के जरिए धमाके की धमकी देने की सूचना के बाद शहर में सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कॉलर ने बताया कि दादर इलाके में स्थित मैकडॉनल्ड में एक धमाका होगा। दरअसल मुंबई पुलिस को फोन करने वाले शख्स ने बताया कि, वो जिस समय बेस्ट की बस नंबर 351 में यात्रा कर रहा था, उसी दौरान उसने दो लोगों को मैकडॉनल्ड को उड़ाने की बात करते सुना नही। जिसकी जानकारी कॉलर ने बीते शनिवार की रात पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर दी। इस कॉल के बाद मुंबई पुलिस भी अलर्ट हो गई। इसके बाद तो पुलिस पूरी रात बम की तलाश में लगी रही। हालांकि काफी जांच पड़ताल के बाद भी पुलिस को अब तक संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली। मुंबई पुलिस के बम निरोधी दस्ता भी मोड पर है। पुलिस का सर्च आपरेशन फिलहाल जारी है। मुंबई पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने का सुझाव दिया है। कोई भी संदेहास्पद वस्तु मिलने पर पुलिस ने सभी से सूचना देने की अपील की है। फिलहाल मुंबई पुलिस के लिए यह कोई नई बात नहीं है और ऐसे धमकी भरे कॉल आते रहते हैं। इसी क्रम में बीते 31 दिसंबर 2023 की रात को भी मुंबई शहर को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जबर्दस्त हड़कंप मचा था।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक