वसई विरार शहर मनपा क्षेत्र में एक भी मनपा विद्यालय नही..,बावजूद इसके लगातार वसूला जाता है शिक्षण कर

 वसई विरार शहर मनपा क्षेत्र में एक भी मनपा विद्यालय नही..,बावजूद इसके लगातार वसूला जाता है शिक्षण कर 

वसई  : (लालप्रताप सिंह ) : वसई विरार शहर मनपा एक मात्र ऐसा नगर पालिका है जहां पर वसई विरार मनपा का एक भी विद्यालय नही है। जबकि मुंबई महानगर प्राधिकरण क्षेत्र की सभी छोटी और बड़ी नगरपालिकाओं में मनपा विद्यालय हैं। बता दें कि वसई-विरार शहर मनपा की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी।स्थापना के 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक मनपा द्वारा एक भी विद्यालय स्थापित नहीं हो पाया है। विद्यालय न होने पर भी वसई विरार मनपा नागरिकों से शिक्षण कर वसूल रही है। नगर पालिका ने अब तक शिक्षण कर के रूप में 165 करोड़ रुपये की वसूली की है, बावजूद इसके अभी तक मनपा का विद्यालय शुरू नहीं हो सका। जिसे लेकर स्थानिकों में काफी रोष है की मनपा का क्षेत्र में एक भी विद्यालय न होने पर भी मनपा द्वारा लगातार शिक्षण कर वसूला जा रहा है। स्थानिकों की माने तो वसई विरार मनपा से लगातार मांग की जा रही है कि मनपा अपना  विद्यालय शुरू करे और फिर शिक्षण कर वसूले। मुंबई महानगर प्राधिकरण क्षेत्र की सभी छोटी और बड़ी नगरपालिकाओं के अपने विद्यालय हैं। जबकि वसई विरार मनपा में नही है। जानकारी के मुताबिक वसई विरार शहर मनपा के पास विद्यालयों के लिए आरक्षित भूखंड भी मनपा के कब्जे में नहीं है। वसई विरार उप क्षेत्र के लिए 2007 में स्वीकृत विकास योजना में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 883 भूखंड आरक्षित किए गए थे। स्कूल के लिए 68 प्लॉट आरक्षित थे। इनमें से 162 आरक्षण सरकारी सीटों पर हैं और शेष आरक्षण निजी सीटों पर हैं। इस भूखंड को अपने कब्जे में लेकर इसे विकसित करने की जिम्मेदारी वसई विरार मनपा की थी।किंतु विकास योजना के क्रियान्वयन के 20 वर्ष बीत जाने के बाद भी विकास योजना का क्रियान्वयन नहीं हो सका है। इन भूखंडों को मनपा ने अपने कब्जे में लेकर विकसित नहीं किया। जहां पर आज भूमाफियाओं व अवैधनिर्माणकर्ताओं द्वारा कई भूखंडों पर कब्जा कर लिया गया है। इसलिए अब मनपा के समक्ष यह सवाल खड़ा हो रहा है कि यदि मनपा द्वारा विद्यालय का निर्माण कराया जाए तो कहां पर कराया जाएं..?? वहीं वसई-विरार भाजपा जिला महासचिव नीलेश राणे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मांग की है कि इस वर्ष वसई विरार मनपा क्षेत्र में मनपा के कम से कम 5 विद्यालय शुरू किए जाएं। वसई विरार मनपा की माने तो मनपा द्वारा वसूला जाने वाला टैक्स सरकार के पास जाता है। राणे ने आलोचना की है कि नगरपालिका का शैक्षिक कार्य जिला परिषद के स्कूलों को सामग्री उपलब्ध कराने और छात्रों को मुफ्त बस यात्रा प्रदान करने तक ही सीमित कर दिया गया है।



Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...