पालघर जिला में मां की ममता हुई कलंकित..,
पालघर जिला में मां की ममता हुई कलंकित.., अपने ही तीन वर्षीय मासूम की हत्या कर शव को कूड़े में फेका
पालघर : मां की ममता की हर जगह मिसाल दी जाती। हर कोई कहता है कि दुनिया में अगर सच्चा प्यार कहीं है तो वो मां की ममता में है,किंतु इस कलियुग में कुछ महिलाओं ने इसे कलंकित कर दिया है।जिनमे ममता नाम की कोई चीज नही है।जिसका जीता जागता उदाहरण महाराष्ट्र राज्य के पालघर जिले के एक कस्बे में एक महिला की बेरहमी सामने आई है, जहां वह अपने ही कलेजे के टुकड़े को मौत के घाट उतार दी। पुलिस ने एक महिला को अपनी 3 साल की बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना पालघर जिले के जव्हार इलाके की है। आरोपी महिला की पहचान अफसाना उर्फ तारा सुलेमानी के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 37 साल है। जबकि 3 साल की मृतक मासूम का नाम सना था। पुलिस ने बताया कि बेरहम मां ने पहले बेटी की हत्या की, फिर उसके शव को प्लास्टिक के थैले में पैक कर उसे कूड़े के ढेर में फेंक दिया। उक्त मामले में जव्हार पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक अप्पासाहेब लंगरे ने बताया कि पालघर जिला ग्रामीण पुलिस ने आरोपी अफसाना को उसकी बेटी सना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने बच्ची की हत्या कर उसके शव को प्लास्टिक की थैली में पैक कर दिया, जिसे उसने अपने घर के पास मौजूद एक बेकरी के नजदीक कूड़े के ढेर में फेंक दिया था। बाद में पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बच्ची की तलाश की तो उसका शव कूड़े के ढेर में पड़ा मिला। इसके बाद सभी ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई की। अप्पासाहेब लंगरे के अनुसार स्थानीय पुलिस को जल्द ही घटना के बारे में जानकारी दी गई और उन्होंने हस्तक्षेप किया। पुलिस को बच्ची के शव पर चोट के निशान भी मिले हैं।जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अप्पासाहेब लंगरे ने कहा कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया, किंतु महिला ने बच्ची की हत्या क्यों की.. इसके पीछे उसका मकसद क्या था..??इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Comments
Post a Comment