संदीप कुमार सिंह को नियुक्त किया गया अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (महाराष्ट्र)

संदीप कुमार सिंह को नियुक्त किया गया अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (महाराष्ट्र)

अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ( भारत )के संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए और विस्तार करने के लिए संगठन के पदाधिकारी लगातार कार्यरत है। इसी कड़ी में संदीप कुमार सिंह को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (महाराष्ट्र) का प्रभार उनकी कार्यशैली को देखते हुए सर्वसम्मति से सौपा गया है। बता दे की संदीप कुमार सिंह प्रतापगढ़ जिले के पट्टी क्षेत्र के मूल निवासी है और मुंबई में कस्टम हाउस एजेंट और कारोबारी है।  इसके साथ साथ वह समाजसेवा के क्षेत्र में अहम् योगदान रखते है।  जिंदगी में लड़खड़ाकर फिर रेस के मैदान में आ जाने वाली प्रबल शक्ति के साथ युवाओ के बीच में काफी लोकप्रिय है।  वर्तमान समय में वह कारोबार के साथ मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की पढाई भी कर रहे है।  अपने कुशल व्यव्हार और सृजन करने की शक्ति से वह राज्य और केंद्र के कई नेताओ के बीच अच्छी पकड़ रखते है।  बातचीत में उन्होंने बताया संगठन के विस्तार के लिए वो लगातार प्रयासरत  है और इसे दिन प्रतिदिन उचाईयो पर ले जाने का कार्य करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...