क्षत विक्षत अवस्था मे मिला महिला का शव

 क्षत विक्षत अवस्था मे मिला महिला का शव 

पालघर : पालघर जिले के वाघोबा खिंड के पास मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग पर गुरुवार को एक महिला का क्षत विक्षत अवस्था मे शव बरामद हुआ। पुलिस अधिकारियों की माने तो '' राजमार्ग से गुजर रहे एक वाहन में सवार व्यक्ति वाघोबा खिंड के पास शौच के लिए उतरा था, तभी झाड़ियों से उसे दुर्गंध आई और जब उसने आसपास देखा तो उसे शव दिखाई दिया.'' उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर घाव के कई निशान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या करने के बाद उसका शव यहां सबूत मिटाने की मंशा से फेंक दिया गया। उक्त मामले में पालघर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है तथा शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त