किसकी दुकान चलाने के लिए वसई विरार मनपा के 4 ऑक्सीजन प्लांट धूल फांक रहे हैं - मनोज बारोट

 किसकी दुकान चलाने के लिए वसई विरार मनपा के 4 ऑक्सीजन प्लांट धूल फांक रहे हैं - मनोज बारोट 


वसई : वसई तालुका में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान एक ही दिन में ऑक्सीजन की कमी के चलते कई मरीजों की मौत हो गई थी। जिससे राज्य ही नहीं अपितु पूरे देश में हड़कंप सा मच गया था तब केंद्र सरकार ने सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला किया था, जिससे ऑक्सीजन की कमी के चलते किसी की मौत न हो। इसलिए वसई विरार मनपा क्षेत्र में 4 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। किंतु अब चारों प्लांट बंद हैं। भाजपा के वसई विरार जिला के उपाध्यक्ष मनोज बारोट ने मामले की जानकारी वसई विरार मनपा के उपायुक्त विजय द्वासे से मांगी जिसमे चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इस संबंध में, मनोज बारोट ने मनपा आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि हालांकि वसई तालुका में कोरोना रोगियों की संख्या में कमी आई है, लेकिन तुलिंज अस्पताल में 7-बेड आईसीयू इकाइयाँ और मनपा के डीएम पेटिट अस्पताल में 8-बेड आईसीयू इकाइयाँ हैं दोनों ही अस्पतालों के आईसीयू हमेशा मरीजों से भरी रहती है और इन अस्पतालों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की हमेशा जरूरत रहती है। ऐसे में ऑक्सीजन प्लांट बंद करना संदेह उतपन्न करता है की आख़िर ऑक्सीजन प्लांट बंद करने के पीछे मंशा क्या है..?? किसे फायदा पहुंचाने के लिए उक्त प्लांट को बंद किया गया है। जिसकी लिखित जानकारी बारोट द्वारा  मनपा आयुक्त से मांगी गई है। बारोट ने उक्त मामले को राज्य के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ईमेल के जरिए अवगत कराया है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा