धर्म के नाम लोगों को ठगनेवाला ठग हुआ गिरफ्तार

धर्म के नाम लोगों को ठगनेवाला ठग हुआ गिरफ्तार 

वसई : महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिले से पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है जो की कथित तौर पर धर्म के नाम पर महिलाओं समेत कई लोगों को चूना लगा चुका है। वह बुरी आत्मा का भय दिखाकर उसे हटाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। मीरा भायंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय द्वारा कार्रवाई  के दौरान उन्हें ठगी करनेवाले व्यक्ति के पास से 301 ग्राम सोना भी बरामद हुआ जो उसने अलग अलग पीड़ितों से एकत्र किया था। एमबीवीवी पुलिस के उपायुक्त (जोन -२) संजय पाटिल ने कहा, '18 अक्टूबर और 22 अक्टूबर के बीच 32 वर्षीय नूर अजीजुल्ला सलमानी ने वसई के माणिकपुर की कई महिलाओं पर से बुरी आत्माओं का साया हटाने की पेशकश की थी। सलमानी ठाणे जिले के मीरा रोड का निवासी है। उसने महिलाओं से पैसे और आभूषण लिए और भाग गया। पाटिल ने बताया कि इसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे और सलमानी के विरुद्ध माणिकपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया तथा सलमानी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सलमानी ने पिछले चार साल के दौरान वसई, विरार, ठाणे, मुंबई, नवी मुंबई और गुजरात के वापी में कई लोगों को ठगा है। पुलिस ने उसके पास से 301 ग्राम सोना बरामद किया जिसकी कीमत 12.05 लाख रुपये बताई जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल