मनपा चुनाव के मद्देनजर "राष्ट्रवादी परिवार संवाद" की शुरुवात
मनपा चुनाव के मद्देनजर "राष्ट्रवादी परिवार संवाद" की शुरुवात
वसई : हमारी सरकार स्थिर है, इसलिए हम घूम रहें हैं। अगर सरकार अस्थिर रहती तो हम मुंबई में रह कर सरकार को टिकाए रखने का प्रयास कर रहे होते। ऐसा वक्त अभी हमारे ऊपर नहीं आया है। हमारी सरकार स्थिर है और तीनों पार्टी एक साथ मिलकर काम कर रही है। यह बातें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कही। महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए जलसंपदा मंत्री सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील, गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड, एनसीपी के युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष महबूब शेख द्वारा राष्ट्रवादी परिवार संवाद यात्रा के अंतर्गत शुक्रवार को पूरे दिन जिले का दौरा किया गया। इसी बीच, मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग के तुंगारेश्वर फाटा स्थित शेल्टर हॉटेल में वसई-विरार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए जयंत पाटिल ने कहा कि हम दो वर्ष से सुन रहें हैं कि सरकार गिर जाएगी, लेकिन हमारी सरकार आज भी स्थिर है। अगर सरकार अस्थिर रहती तो हम मुंबई में रह कर सरकार को टिकाने का प्रयास कर रहे होते। लेकिन आज तक हमारे सामने ऐसा वक्त आया ही नहीं। हमारी सरकार स्थिर है, तीनों पार्टियां एक संगठित रूप से काम कर रही हैं। वहीं गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि वसई विरार नालासोपारा यह क्षेत्र एक समय में कांग्रेस का गढ़ था। स्वतंत्रता आंदोलन में यहां के लोगों ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। इस क्षेत्र में सर्व समाज और सर्व भाषिक लोग रहते हैं। जिसके चलते यहां सभी को साथ लेकर राजनीति करनी पड़ेगी। यहां लड़ना आसान नहीं है, लेकिन यह काबिले तारीफ है कि एनसीपी कार्यकर्ता यहां मजबूती से डटे हुए हैं। आव्हाड ने यह विश्वास जताया कि पार्टी यहां धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी।
Comments
Post a Comment