15 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ हुआ दुष्कर्म, दुष्कर्म के पश्चात हुई गर्भवती

15 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ हुआ दुष्कर्म, दुष्कर्म के पश्चात हुई गर्भवती 

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। जव्हार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार उक्त मामले में 20 वर्षीय युवक को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी और किशोरी दोनों जव्हार तालुका के एक ही गांव के रहनेवाले हैं और पिछले एक साल से उनके बीच संबंध थे। लड़की गर्भवती हो गई और कुछ दिन पूर्व ही उसने समय से पहले एक बच्चे को जन्म दिया ततपश्चात शनिवार को लड़की के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराध बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा