मुंबई मे शुक्रवार के सुबह की शुरुवात हुई हादसों के साथ
मुंबई मे शुक्रवार के सुबह की शुरुवात हुई हादसों के साथ
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार की सुबह हादसों के साथ हुई। मुंबई के मानखुर्द इलाके के स्क्रैपयार्ड में भीषण आग लग गई, जिस पर काबू के लिए घटनास्थल पर तुरंत ही करीब 6 दमकल गाड़ियां पहुंच गई। वहीं मुंबई के ही बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया, जिसके कारण वहां काम करने वाले 14 श्रमिक जख्मी हो गए हैं। तुरंत ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। हादसे में जख्मी मजदूरों को नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है तथा मलबे में फंसे मजदूरों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। जोन 8 के DCP मंजूनाथ सिंगे के अनुसार बीकेसी मेन रोड और सांताक्रूज-चेंबुर लिंक रोड को जोड़ने वाला निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा आज सुबह साढ़े चार बजे ढह गया। जिसमे 13 लोग जख्मी हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई लापता है।' आज सुबह 4.40 बजे हुए इस हादसे में नौ लोगों को मामूली चोटें आई हैं जिनका इलाज पास के ही एक अस्पताल मे चल रहा है। बता दें कि इसी माह में महाराष्ट्र के बोइसर में जखारिया फैब्रिक लिमिटेड में हुए विस्फोट के कारण चार लोग जख्मी हो गए थे और एक की मौत हो गई थी। वहीं 11 सितंबर को महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर तारापुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल फैक्ट्री में भी आग लगी थी।
Comments
Post a Comment