क्या वसई विरार शहर में गड्ढे युक्त सड़कों से ही होगा बप्पा का आगमन..??

वसई विरार शहर में क्या गड्ढों के बीच होगा बप्पा का आगमन..??

वसई ( लालप्रताप सिंह ) : वसई विरार शहर मे बरसात के चलते सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए है, जिसपर पैदल चलना तो मुश्किल है ही साथ ही साथ यदि वाहन चालक सावधानी पूर्वक न चले तो वह काल के गाल मे समा जाएं किंतु मनपा अधिकारियों को उससे कुछ लेना देना नही है उन्हें तो सिर्फ और सिर्फ शहर मे धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माणों के नजराने ही दिखाई देते हैं। बता दें कि हिंदुओं के आस्था का पर्व गणेशोत्सव जल्द ही प्रारंभ होनेवाला है। किंतु अब तक वसई विरार शहर की सड़कें जश की तश गड्ढे युक्त बनी हुई है। इन सड़कों से होकर गणेश भक्तों को श्री गणेश की प्रतिमा को घर व मंडल तक ले जाने मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सड़क पर हुए बड़े बड़े गड्ढों के चलते श्री गणेश प्रतिमा के खंडित होने की भी आशंका बनी हुई है किंतु मनपा प्रशासन अभी तक कुंभकर्णी नींद मे सो रही है। स्थानिकों मे यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आख़िर इस प्रकार के गड्ढे युक्त सड़कों से बप्पा को मंडल व घर तक कैसे ले जाया जाएगा..?? ज्ञात हो कि वसई विरार शहर मे कोरोना के चलते मनपा चुनाव न होने की वजह से पिछले एक वर्ष से महाराष्ट्र शासन द्वारा वसई विरार मनपा आयुक्त को प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया गया है। प्रशासक के ही देखरेख में मनपा का कार्यभार चल रहा है। जिसके चलते स्थानिकों द्वारा आयुक्त / प्रशासक पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि उनके द्वारा आम जनता की समस्याओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। चुनाव न होने की वजह से जनप्रतिनिधि भी अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आते हैं। ऐसे मे आम जनता के समक्ष यह सवाल खड़ा हो रहा है कि वे अपनी समस्या को लेकर कहां और किसके पास जाएं। उनकी समस्याओं को सुनेगा कौन..?? ऐसे में अब देखना यह होगा कि क्या मनपा मे आसीन आयुक्त / प्रशासक गंगाथरन.डी. जनहितार्थ शहर की सड़कों को गणेशोत्सव से पूर्व गड्ढा मुक्त कराएंगे या फिर जैसे तैसे उन्ही गड्ढे युक्त सड़कों से ही बप्पा का होगा आगमन...??



 


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...