नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल वसई : वसई तालुका के नायगांव क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग की एक घटना प्रकाश में आई है.उक्त फायरिंग में कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है। बाकी कुछ लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि जिन दो लोगों को गोली लगने की पुष्टि हुई है, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और बाकी घायलों को लगे चोट की जांच की जा रही है। उन्हें चोट लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिसकी जांच चल रही है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किन कारणों से फायरिंग हुई और जिस हथियार से गोली चलाई गई, क्या वह लाइसेंसी था या फिर अवैध हथियार था। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि आखिर पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग कैसे हुई? क्या आरोपी हथियार के साथ उक्त स्थल पर पहुंचा था? क्या उसके पास लाइसेंसी हथियार था या फिर अवैध हथियार या फिर किसी अन्य पुलिस कर्मी का हथियार छीन कर फायरिंग की गई, फिलहाल ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया...
Comments
Post a Comment