मुंबई मे निर्भया कांड की शिकार हुई पीड़िता ने अस्पताल में लिया अंतिम सांस
मुंबई मे निर्भया कांड की शिकार हुई पीड़िता ने अस्पताल में लिया अंतिम सांस
मुंबई: मुंबई के साकीनाका क्षेत्र में बलात्कार की शिकार हुई पीड़िता की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। 32 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता का उपचार राजावाड़ी हॉस्पिटल घाटकोपर में चल रहा था।अस्पताल प्रशासन ने भी महिला की मौत की पुष्टि कर दी है. यह वारदात मुंबई के साकी नाका इलाके की थी. यहां खैरानी रोड पर एक 32 साल की महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर आरोपी ने उसके निजी अंग में रॉड डाल दी. महिला को बेहद ही नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था. पुलिस ने आरोपी मोहित चौहान को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक महिला की स्थिति बेहद नाज़ुक थी. वह वेंटिलेटर पर थी. शनिवार को मुंबई की महापौर राजावाड़ी अस्पताल घाटकोपर पहुंची थीं और उन्होंने पीड़िता का हाल जाना था.
वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी मोहित चौहान (45) ने महिला के साथ बलात्कार के बाद बुरी तरह से मारपीट की. उसने लोहे की रॉड से भी हमला किया. इसके बाद उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कई दफा लोहे की रॉड घुसाई. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और फरार हो गया। 15 मिनट बाद वहां से निकलने वाले किसी शख्स ने महिला को खून से लथपथ बेहोशी की स्थिति में देखा. फिर वह मुंबई पुलिस को सूचित किया. पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज आरोपी के खिलाफ बेहद अहम सबूत हैं।
Comments
Post a Comment