मुंबई लोकल की प्रतीक्षा मे है आम मुंबई कर.....

मुंबई लोकल की प्रतीक्षा मे हैं आम मुंबई कर.....

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार भले ही धीमी हो गई है किंतु अब तक मुंबई में सामान्य लोगों को लोकल ट्रेन में यात्रा की इजाजत नहीं मिल पाई है। कोविड के चलते महाराष्ट्र मे अब तक पाबंदियां लागू ही हैं। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुंबईकरों के समक्ष मन में यही सवाल है कि आखिर लोकल में यात्रा की अनुमति कब मिलेगी। इसे लेकर लंबे समय से मांग उठ रही है। मुंबई लोकल को मुंबई की लाइफ लाइन कहा जाता है। ऐसे में यदि आम लोगों को यात्रा की इजाजत मिलती है तो उन्हें बहुत फायदा होगा। लेकिन कोविड संकट को देखते हुए सरकार किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। ऐसे में जो मौजूदा हालात हैं उसके चलते जल्द आम लोगों को यात्रा की इजाजत मिलना मुश्किल ही नजर आ रहा है। हालांकि राज्य के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने वैक्सीनेशन पर बयान देते हुए कहा है कि टीकाकरण में तेजी के बाद ही कोई निर्णय मुमकिन है। मुंबई लोकल में फिलहाल राज्य सरकार और लोक प्रशासन के अधिकारियों और जरूरी सेवाओं में लगे लोगों को ही यात्रा की इजाजत है। मांग यह भी उठ रही है कि जिन लोगों का टीकाकरण हो गया है उन्हें यात्रा की इजाजत दी जाए। वैसे देश में सबसे अधिक वैक्सीनेशन महाराष्ट्र में ही हुआ है। फिलहाल अभी कोरोना की तीसरी लहर की भी आशंका जताई जा रही है। जिसके चलते महाराष्ट्र सरकार किसी भी तरह का जोखिम अपने सर पर मढ़ना नही चाहती है। क्योंकि महाराष्ट्र में प्रारंभिक दौर से ही वैश्विक महामारी कोरोना का तांडव देखने को मिला है।


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक