लोकल और मेल-एक्सप्रेस से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से वसूला गया 9.5 करोड़ रुपये

लोकल और मेल-एक्सप्रेस से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से वसूला गया 9.5 करोड़ रुपये 

मुंबई : वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा विश्व सहमा हुआ है। यही कारण है कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनिया के तमाम देशों ने लॉकडाउन भी घोषित किया है साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन भी किया जा रहा है।जिसके तहत मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। इसी कड़ी में मुंबई से एक राहत भरी खबर यह है कि, चाहे डर से या कोरोना के खत्म होने की इच्छाशक्ति से मुंबईकरों को अब मास्क की आदत लगती जा रही है। बता दें कि लोकल ट्रेन मे बिना मास्क वाले यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।कोरोना काल में रेलवे स्टेशनों पर बिना मास्क वाले यात्रियों के खिलाफ कार्यवाई के लिए मनपा की तरफ से मार्शल नियुक्त किए थे। साथ ही विशेष टिकट निरीक्षण दल को भी बिना मास्क वाले यात्रियों के खिलाफ कार्यवाई करने का अधिकार दिया गया था। नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों से लाखों रुपये जुर्माने के रूप मेंं वसूल किया गया है। 17 अप्रैल से लेकर 2 जून की अवधि के दौरान बिना मास्क यात्रा करने वाले 1269 यात्रियों के विरुद्ध कार्यवाई कर 2 लाख 40 हजार 645 ₹ की वसूली की गयी। साथ ही 1 अप्रैल से लेकर 31 मई के बीच लोकल और मेल-एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले 1.5 लाख यात्रियों से 9.5 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूला गया। मई महीने में कुल 54,000 बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों के खिलाफ कार्यवाई की गई थी। जिसमें से 32,000 यात्री मुंबई लोकल से पकड़े गए। बाकी यात्री मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा करते हुए पकड़े गए। अप्रैल-मई महीने में 2018 यात्रियों से 10 लाख 9 हजार का जुर्माना वसूला गया है।


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक