प्रतिबंधित पदार्थ के साथ एक शख्स हुआ गिरफ्तार

 प्रतिबंधित पदार्थ के साथ एक शख्स हुआ गिरफ्तार 

वसई : मीरा भायंदर-वसई विरार आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच जोन-2 की टीम सोमवार देर रात मुंबई अहमदाबाद हाइवे के चिंचोटी में 5 किलो गांजा के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात 11 बजे क्राइम ब्रांच जोन-2 के पुलिस निरीक्षक शाहूराज रनावरे को सूचना मिली कि चिंचोटी स्थित कोथाडी पाडा निवासी अशोक गणेश गायकवाड़ (60) गांजा बेचने के लिए मुंबई अहमदाबाद हाइवे के चिंचोटी क्षेत्र में आने वाला है। इस बीच क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से 5 किलो दो ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच जोन-2 की टीम मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल