सूर्यकांत मिश्रा की मुंबई प्रदेश कांग्रेस में हुई महासचिव पद पर नियुक्ति

सूर्यकांत मिश्रा की मुंबई प्रदेश कांग्रेस में हुई महासचिव पद पर नियुक्ति

मुंबई :उत्तर भारतीयों में लोकप्रिय एवं युवाओं में अच्छी पकड़ रखने वाले जानेमाने समाजसेवक सूर्यकांत मिश्रा को मुंबई प्रदेश कांग्रेस में महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। ज्ञात हो कि सूर्यकांत मिश्रा काफी वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय होकर कार्य कर रहें हैं। इससे पहले वह मुंबई प्रदेश कांग्रेस सचिव पद पर थे। इनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए पार्टी ने इन्हें नई जिम्मेदारी दी है।। सूर्यकांत मिश्रा की पद नियुक्ति होने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी एवं इनके जनसंपर्क कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा! सूर्यकांत मिश्रा ने कहां की मैं काफी वर्षों से गोरेगांव विधानसभा में पार्टी के लिए मजबूती से काम कर रहा हूं! पार्टी ने जो मुझे नई जिम्मेदारी दिया हैं उसपर मैं खरा उतरने कि पूरी कोशिश करूंगा! मैं पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुंबई प्रदेश अध्यक्ष भाई जगताप, कैबिनेट मंत्री असलम शेख, पूर्व सांसद संजय निरूपम एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करता हूँ!

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...