महिला हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं
महिला हिंसा के खिलाफ हजारों महिलाओं ने तहसील का किया घेराव
महिला महा सम्मेलन में दहेज,शराब,बाल विवाह यौन उत्पीड़न पर रोक लगाने की माँग की गई
राजकुमार गुप्ता
वाराणसी रोहनिया/ मिर्जामुराद :- घरेलु महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव, यौन उत्पीड़न के खिलाफ हजारों महिलाएं सड़क पर उतरीं। आक्रोशित महिलाओं ने उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराब बिक्री पर रोक लगाने की माँग भी किया। महिला चेतना समिति, लोक समिति,दिहाड़ी मजदूर संगठन, और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महा सम्मेलन कार्यक्रम में आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के करीब 70 गाँव से हजारों महिलाओं ने ढोल नगाड़ों के साथ राजातालाब बाजार से तहसील तक जन आक्रोश रैली निकाली। तख्ती बैनर लिए महिलाएं समानता के अधिकार के लिये नारा लगा रही थी। रैली में महिलाओं ने छेड़खानी, बलात्कार, महिला हिंसा, बाल विवाह व शराब के खिलाफ तख्ती-बैनर लिए महिलाएं और लड़कियां महिला हिंसा बंद करो, छेड़खानी पर रोक लगाओ, शराब बेचना बंद करो, चुप नही रहना है हिंसा नही सहना है, भेदभाव मिटायेंगे नया समाज बनाएंगे आदि के जोरदार नारे लगाते हुए तहसील पर पहुँचे। तहसील पहुँचते ही तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया, लड़कियों महिलाओं के हुँकार से पूरा तहसील परिसर गूँजने लगा। सूदखोरों के खिलाफ कार्यवाही करो, महिला हिंसा बंद करो, छेड़खानी पर रोक लगाओ, शराब बेचना बंद करो, आदि कई प्रकार के स्लोगन लिखे तख्ती के साथ पूरे राजातालाब बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान जी टी रोड पर अफरातफरी का माहौल बन गया सड़क के दोनों किनारो गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी और घंटो जाम की स्थिति बन गयी। तहसील पहुँचते ही लोगों ने महिला हिंसा, बाल विवाह, गैरबराबरी के खिलाफ नारे लगाए और उपजिलाधिकारी को दस सुत्रीय ज्ञापन सौपा।।
Comments
Post a Comment