अवैध निर्माणों के विरोध स्वरूप मनसे द्वारा किया गया फोटो प्रदर्शनी

मनसे द्वारा किया गया अवैध निर्माणों की फोटो प्रदर्शनी 

वसई : वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में पिछले कुछ माह से अंधाधुंध हो रहे अवैध निर्माणों को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा विरोध स्वरूप एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस फोटो प्रदर्शनी मे मुख्य उद्घाटक के तौर पर मनपा आयुक्त डी. गंगाथरन को निमंत्रित किया गया था किंतु वे नही गए। इस फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से मनसे ने क्षेत्र मे पिछले कुछ माह से बड़े पैमाने पर नवनिर्माण किए गए अवैध निर्माणों का विवरण जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। बता दें की पिछले कुछ वर्षों में वसई-विरार शहर मनपा  क्षेत्र में आरक्षित भूखंड, वन विभाग व महसूल के भूखंड पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कर लिए गए हैं।


मनपा क्षेत्र में स्थिति यह है कि कोई भी वेटलैंड नहीं बचा है। मनसे पदाधिकारियों ने अतिरिक्त आयुक्त, तहसीलदार और वन विभाग के अधिकारियों को इन अवैध निर्माणों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि इन अवैध निर्माणों के चलते वसई-विरार शहर के नागरिकों को आए दिन बड़ी समस्या का  सामना करना पड़ता है। इन्ही अवैध निर्माणों के चलते ही मानसून मे बाढ़ की समस्या उतपन्न होती है तथा लोगों के घरों मे गटर व नालों का गंदा पानी जाता है। जिसके बावजूद मनपा अधिकारी अवैध निर्माणों को बढ़ावा दे रहे हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...