वसई विरार शहर मनपा अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते वसई विरार शहर बना अवैध निर्माण का गढ़

वसई विरार शहर मनपा अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते वसई विरार शहर बना अवैध निर्माण का गढ़

वसई विरार शहर मे धड़ल्ले से हो रहे हैं....अवैध निर्माण........

मनपा बनी है मूकदर्शक..... आख़िर क्यों....?? 

इसके पीछे का रहस्य क्या...??

इसका दुष्परिणाम भुगतेगा कौन.....???

विरार ( लालप्रताप सिंह ) : वसई विरार मनपा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले प्रभाग समिति बी, प्रभाग समिति डी, प्रभाग समिति ई, प्रभाग समिति सी , प्रभाग समिति एफ व प्रभाग समिति जी मे मनपा के लाखों रुपयों के राजस्व को पानी मे डुबाते हुए कई अनाधिकृत नवनिर्माण जारी है....,किंतु मनपा मे आसीन आयुक्त व प्रशासक से लेकर प्रभाग मे विराजमान प्र. सह आयुक्त व अतिक्रमण अभियंता तक सभी के सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए है। उन्हें न तो मनपा के डूबते राजस्व से कुछ लेना देना है और न ही नष्ट होते पर्यावरण से...।

मनपा अधिकारियों के इस तरह से मूकदर्शक बनने से लोगों मे संदेह उतपन्न हो रहा है कि कहीं शहर मे सतत हो रहे अवैध निर्माणों मे इनकी भी भागीदारी तो नही...?? जिसके चलते अवैध निर्माणों पर कार्यवाई शून्य हो गयी है..?? हाल ही मे शहर वासियों को विश्वास मे लेने हेतु वसई विरार मनपा आयुक्त द्वारा अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए सीयूसी टीम गठित की गई किंतु वह भी अवैध निर्माणों को पूर्णरूपेण ध्वस्त करने मे नाकाम ही साबित हो रही है। शहर मे आज अवैध निर्माण अपने चरम पर है यदि समय रहते लगाम नही लगाया गया  तो आज जहां तहां हरियाली दिखाई दे रही है वहां फिर कांक्रीट के जंगल दिखाई देंगे व पर्यावरण नष्ट होने से लोगो के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ेगा। लोग अधिकाधिक संख्या मे बीमार होने लगेंगे..। भूमाफिया अवैध निर्माणकर्ता व मनपा अधिकारी अपनी जेबें भर एक शहर से दूसरे शहर चलता बनेंगे किंतु इसका भयावह परिणाम वसई विरार शहर की आम जनता को भुगतना होगा। 

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...