नालासोपारा मे पान की दुकान पर दिन दहाड़े चाकू से हमला

नालासोपारा मे पैसे के लेन देन को लेकर हुआ खूनी संघर्ष 

नालासोपारा : नालासोपारा में पैसे के लेन-देन के बाद शुरू हुई चार लोगों के बीच कहा सुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसमे एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँची तुलिंज पुलिस ने दो लोगो पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतन महेंद्र सोनी (41) के दोस्त राजू ओधीया ने दिलीप काचा से 15 लाख रुपये उधार लिया था। दिलीप अपने साथी राजू परमार के साथ चेतन की पान की दुकान पर पहुंच गया।दिलीप,राजू परमार व राजू ओधीया के बीच पैसे वापस देने को लेकर विवाद बढ़ गया। इस बीच चेतन ने कहा कि राजू ओधीया की आर्थिक परिस्थिति ठीक नही है। पैसा वापस करने के लिए समय दे दो। इसी से आक्रोशित होकर दिलीप और राजू परमार चेतन पर टूट पड़े। और उस पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। चेतन को उपचार के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने चेतन की शिकायत पर आरोपी दिलीप काचा व राजू परमार के ऊपर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...