आम जनता के लिए जल्द शुरू हो सकती है मुंबई की लाइफलाइन

आम जनता के लिए जल्द शुरू हो सकती है मुंबई की लाइफलाइन

मुंबई : मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन सभी यात्रियों के लिए जल्द ही शुरू होने का अंदेशा है। बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से मुंबई की लाइफलाइन कही जानेवाली लोकल ट्रेन की सेवा रोक दी गई थी। मुंबई के लाखों प्रवासी लोकल सेवा का उपयोग करते है, जिससे भारी संख्या मे कोरोना महामारी फैन का भय था जिसके मद्देनजर लोकल सेवा को रोक दिया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार सभी यात्रियों के लिए जल्द ही ट्रेन सेवा शुरू करने के बारे में सोच रही है। किंतु यह फैसला कैबिनेट बैठक के बाद लिया जाएगा। रेलवे ने हाल ही में कहा था कि महाराष्ट्र सरकार से अभी तक उन्हें ट्रेन सेवा शुरू करने की अनुमति नहीं मिली है। वहीं कुछ विशेष लोगों के लिए रेलवे द्वारा वर्तमान समय  में लोकल ट्रेन सेवाओं का संचालन किया जा रहा है तथा आम जनता के लिए ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए राज्य सरकार की हरी झंडी का इंतज़ार किया जा रहा है। ज्ञात हो कि कोरोनावायरस के वजह से मुंबई लोकल सेवा 23 मार्च को रद्द कर दी गई थी। जुलाई 15 को अत्यावश्यक सेवाओं के लिए शुरू की गई जिसके बाद रेलवे ने सिर्फ और सिर्फ महिलाओं के लिए सेवा शुरू की। 


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा