रिक्शा-टैक्सी चालकों को महाराष्ट्र सरकार की बड़ी राहत, मराठी सीखने के लिए मिला एक साल..
रिक्शा-टैक्सी चालकों को महाराष्ट्र सरकार की बड़ी राहत, मराठी सीखने के लिए मिला एक साल.. मुंबई : महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर रिक्शा और टैक्सी चालकों के बीच जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को बड़ा राहतभरा फैसला घोषित किया है। गैर-मराठी भाषी रिक्शा और टैक्सी चालकों को अब कामकाज के लिए जरूरी बुनियादी मराठी सीखने के लिए एक साल का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस अवधि में केवल मराठी नहीं आने के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ किया—मराठी के विशेषज्ञ बनने की जरूरत नहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इससे पहले भी स्पष्ट किया था कि महाराष्ट्र में काम करने वाले हिंदी भाषी रिक्शा और टैक्सी चालकों को मराठी भाषा का विशेषज्ञ बनने की आवश्यकता नहीं है। उनका उद्देश्य केवल इतना है कि चालक यात्रियों के साथ रोजमर्रा के कामकाज से जुड़ी आवश्यक बातचीत मराठी में कर सकें। अब सरकार ने इसी दिशा में एक साल की मोहलत देकर चालकों को बड़ी राहत दी है। बताया गया है कि रिक्शा-टैक्सी चालक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मराठी सीखने के लिए अत...