Posts

अंधेरी स्थित पंप हाउस की अंबे माता' के दर्शन के लिए देवी भक्तों की उमड़ रही है भीड़

Image
अंधेरी स्थित पंप हाउस की अंबे माता' के दर्शन के लिए देवी भक्तों की उमड़ रही है भीड़ मुंबई : नवरात्रि के इस पावन पर्व के अवसर पर मुंबई के अनेक इलाकों में सार्वजनिक नवरात्रोसव का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया है। अनेक जगहों पर जय अंबेमाता के दर्शन के लिए देवी भक्तों की अच्छी खासी भीड़ हो रही है। इसके अलावा मां जयअंबे की स्थापना घरों में भी देवी भक्तों द्वारा की गई है। जो कि देवी भक्तों के' लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी तरह अंधेरी पूर्व के शारदा पांडे चाल में जननी शक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा पुष्पा त्रिपाठी की ओर से पिछले कई सालों से नवरात्रि में अंबे माता' की स्थापना की जा रही है। खास बात यह है कि अंबे माता के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जननी शक्ति महिला मंडल की ओर से आयोजित अंबे माता के दर्शन के लिए नवरात्रि के छठवें दिन पी. एस. फाउंडेशन के संस्थापक प्रदीप शर्मा व फाउंडेशन की अध्यक्षा स्वीकृति शर्मा ने यहां उपस्थित होकर अंबे माता के दर्शन का लाभ उठाया। इस दौरान शर्मा ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि में हम सब जगत जननी माँ द...

कोकण तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा

Image
कोकण तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ जैसे कोकण तटीय जिलों में 28 सितंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे समेत कोकण क्षेत्र के जिलों में हो रही अत्यधिक वर्षा की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि जान-माल और पशुधन की हानि को हर हाल में रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस बैठक में कोकण विभाग के संभागीय आयुक्त डॉ.विजय सूर्यवंशी, ठाणे जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल, ठाणे महानगरपालिका आयुक्त सौरभ राव, रायगढ़ जिलाधिकारी किशन जावळे, पालघर जिलाधिकारी इंदू रानी जाखड़, ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन घुगे तथा मुंबई, नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार और भिवंडी महानगरपालिकाओं के आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री शिंदे ने मराठवाड़ा क्षेत्र के...

"सफर के पड़ाव" – युवा संघर्ष और सफलता की एक प्रेरक कहानी

Image
"सफर के पड़ाव" – युवा संघर्ष और सफलता की एक प्रेरक कहानी मुंबई : मशहूर फिल्म अभिनेता एवं लेखक नीरज कुमार चौधरी की नई पुस्तक “सफर के पड़ाव” शीघ्र ही पाठकों के बीच उपलब्ध होने जा रही है। यह पुस्तक एक युवा व्यक्तित्व सुरजीत सिंह के संघर्ष और उपलब्धियों पर आधारित है। सुरजीत सिंह ने अपने दम पर बिज़नेस, राजनीति और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों में एक अलग मुकाम हासिल किया है। उनकी छवि एक प्रखर हिंदूवादी नेता की भी रही है, जिन्होंने समाजहित में कई साहसिक और उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इन्हीं प्रेरणादायी कार्यों और जीवन-यात्रा से प्रभावित होकर लेखक नीरज कुमार चौधरी ने यह कृति रची है। “सफर के पड़ाव” केवल एक जीवनी नहीं है, बल्कि यह युवाओं के लिए संघर्ष, धैर्य और निरंतरता का प्रतीक है। इसमें सुरजीत सिंह के जीवन से जुड़े खट्टे-मीठे अनुभवों और प्रसंगों को इस तरह पिरोया गया है कि यह पाठकों को बिना रुके, बिना थके, सदैव आगे बढ़ते रहने का संदेश देती है। लेखक का विश्वास है कि यह पुस्तक युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और जीवन के हर पड़ाव पर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की राह दिखाएगी।

पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग युवक ने समाप्त की अपनी जीवनलीला

Image
पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग युवक ने समाप्त की अपनी जीवनलीला वसई : नायगांव में एक युवक ने कथित रूप से पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उक्त मामले में पांच आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मृतक बाबु कारंडे ने 5 सितंबर 2025 की शाम लगभग सात बजे अपने घर रूम नंबर 402, डी विंग, पारसनाथ नगरी, बिल्डिंग नंबर-5, स्टार सिटी, नायगांव पूर्व में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। इससे पहले बाबु ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने स्पष्ट कहा कि उस पर करीब एक साल से पत्नी सुरेखा और उसके परिजनों द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक अत्याचार किया जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि पत्नी की तरफ से मारपीट, गाली-गलौज और अपमानजनक बर्ताव से वह बेहद परेशान था। दर्ज मामले में बताया गया है कि बाबु कारंडे ने वीडियो में अपने ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया है। उसने कहा कि सालभर चले मानसिक उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा और पारिवारिक दबाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। बाबु कारंडे के भाई ने पुल...

वसई विरार में बिजली के कड़कड़ाहट के साथ शुरू हुई भारी बारिश, नवरात्रि उत्सव में पड़ा खलल

Image
वसई विरार में बिजली के कड़कड़ाहट के साथ शुरू हुई भारी बारिश, नवरात्रि उत्सव में पड़ा खलल वसई : वसई - विरार शहर में शनिवार रात से गरज-चमक के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है। बारिश के कारण नवरात्रि उत्सव के दौरान नागरिकों पर बुरा असर पड़ा है। शहर में पिछले तीन दिनों से हल्की बारिश हो रही है।हालाँकि, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अनुसार, शनिवार रात 10:30 बजे से वसई विरार शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली के कड़कड़ाहट के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है। इसके कारण कई जगहों के निचले इलाकों में पानी भर गया है। लगातार बिजली गिरने से शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। नवरात्रि उत्सव के चलते शहर में जगह-जगह गरबा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को छुट्टी होने के कारण शनिवार को बड़ी संख्या में लोग गरबा खेलने और उसका आनंद लेने के लिए घरों से निकले थे। लेकिन भारी बारिश के कारण उनकी खुशी में खलल पड़ गया। ज़िले में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, सरकार ने मछुआरों को समुद्र में मछली पकड़ने न जाने की सलाह दी...

नालासोपारा क्षेत्र से करोड़ों रुपयों का ड्रग्स बरामद, नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

Image
नालासोपारा क्षेत्र से करोड़ों रुपयों का ड्रग्स बरामद, नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार नालासोपारा : नालासोपारा क्षेत्र में लगातार ड्रग्स तस्करी की घटनाएँ सामने आ रही हैं। एक बार पुनः प्रगति नगर इलाके से 2.8 करोड़ रुपये की ड्रग्स ज़ब्त की गई है। इस मामले में तुलिंज पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। नालासोपारा शहर में बड़ी संख्या में नाइजीरियाई नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। पता चला है कि इनमें से कई नागरिक मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नालासोपारा के प्रगति नगर इलाके में जगन्नाथ अपार्टमेंट के एक फ्लैट में एक नाइजीरियाई व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय जाधव के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई और जाल बिछाया गया। रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस ने छापा मारकर 1 किलो 40 ग्राम मेथेड्रोन (एमडी) नामक मादक पदार्थ जब्त किया। इसकी कीमत 2 करोड़ 8 लाख रुपये है। इसके साथ ही 34 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। इसमें नाइजीरियाई नागरिक चिमेजी इमैनुएल गॉडसन चिमा (40) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तुलिंज...

विरार क्षेत्र में टैंकर चालक ने एक दोपहिया वाहन सवार व्यक्ति को रौंदा, व्यक्ति की हुई मौत

Image
विरार क्षेत्र में टैंकर चालक ने एक दोपहिया वाहन सवार व्यक्ति को रौंदा, क्षेत्र में मचा हड़कंप  विरार : विरार पूर्व स्थित चंदनसार क्षेत्र में एक दोपहिया वाहन सवार व्यक्ति के टैंकर के नीचे आने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुई। इस हादसे में मरने वाले दोपहिया वाहन सवार का नाम प्रताप नाइक (55) है। वह विरार के रहने वाले थे। घटस्थापना के लिए देवी की मूर्ति लाने जाते समय हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। सोमवार को नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण प्रताप नाइक देवी की मूर्ति लाने जा रहे थे। तभी उनके दोपहिया वाहन का पहिया सड़क पर बने एक गड्ढे में फंस गया और वे वाहन समेत गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टैंकर का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया और हादसे में उनकी मौत हो गई। नवरात्रि के पहले दिन हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से नागरिकों में हड़कंप मच गया है। इस हादसे के बाद चंदनसार इलाके में कुछ देर के लिए जाम लग गया। चूँकि यह सड़क मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ती है, इसलिए इस सड़क पर काफ़ी ट्रैफ़िक रहता है, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। इस बीच, गड्ढों से नागरिकों क...