Posts

वसई आरटीओ हुआ स्वतंत्र, अब उसे ठाणे आरटीओ को नही करना होगा रिपोर्ट

Image
वसई आरटीओ हुआ स्वतंत्र, अब उसे ठाणे आरटीओ को नही करना होगा रिपोर्ट वसई : बोरीवली आरटीओ अब अंधेरी को रिपोर्ट नहीं करेगा और स्वतंत्र कामकाज करेगा इसी क्रम में वसई आरटीओ भी अब स्वतंत्र कामकाज करेगा, जो की पहले ठाणे आरटीओ के अंतर्गत आता था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा पूरे महाराष्ट्र में नौ आरटीओ को अपग्रेड किया गया है। इनमें मुंबई क्षेत्र के दो कार्यालय शामिल हैं जिसमें शहर के पश्चिमी उपनगरों में बोरीवली आरटीओ और दूर-दराज के उपनगरों में वसई आरटीओ। बोरीवली और वसई पहले उप प्रादेशिक परिवहन कार्यालय थे लेकिन अब एक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी होगा। इसका मतलब ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों से संबंधित सेवाओं और दस्तावेज का काम अब बोरीवली और वसई आरटीओ में ही होगा। हाल के वर्षों में इन क्षेत्रों में बढ़ते वाहन और मानव आबादी के आधार पर उन्हें और अधिक शक्तियां देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही राज्य में आरटीओ की संख्या मौजूदा 15 से बढ़कर 24 हो गई है और डिप्टी आरटीओ की अध्यक्षता वाले कार्यालय 36 से घटकर 27 हो गए हैं।

दुर्लभ योग के साथ बन रहा है सावन में हरि हर उपासना करने का अद्भुत संयोग-- ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री

Image
दुर्लभ योग के साथ बन रहा है सावन में हरि हर उपासना करने का अद्भुत संयोग-- ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री आठ सोमवार के साथ 59 दिनों का रहेगा यह सावन माह‌। अधिक मास का भी मिलेगा शिव और बिष्णु भक्तों को परम दुर्लभ लाभ कई वर्षों के बाद बन रहा है ऐसा संयोग । सावन का महीना शिव भक्तों को समर्पित है। इस पवित्र महीने में भगवान शिव की उपासना की जाती है। कहा जाता है कि सावन के महीने में हर एक सोमवार को भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। साथ ही व्यक्ति की मनोकामना भी पूरी होती है। कहा जाता है कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। श्रावण मास की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस बार सावन का महीना करीब 2 महीने का रहने वाला है। आइए जानते हैं कब से शुरू होगा सावन का महीना। इस बार सावन में 8 सोमवार पड़ने वाले हैं। यानी इस बार सावन का महीना 2 महीने का रहने वाला है। आइए जानते हैं। अतुल शास्त्री से कब से शुरू हो रहा है  सावन और अधिक मास हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन का महीना करीब 2 महीने का होने वाला है। सावन मास की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी औ...

मुंबई उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे है सवाल

Image
मुंबई उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे है सवाल मुंबई : पश्चिम रेलवे के ग्रांट रोड स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति ने 24 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया.प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात को आरोपी ग्रांट रोड स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में चढ़ा और पीड़िता को देख अश्लील इशारे करने लगा और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा. जैसे ही ट्रेन धीमी हुई, वह कूदकर भाग निकला.पीड़िता मलाड की रहने वाली बतायी जा रही है. वह घर लौटने के लिए चर्नी रोड से लोकल ट्रेन में चढ़ी थी. घटना से आहत पीड़िता ने बाद में चरनी रोड पर आरपीएफ और मुंबई सेंट्रल में जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई.अज्ञात आरोपी पर भारतीय दंड संहिता 354 के तहत छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है. जीआरपी, रेलवे पुलिस और मुंबई पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं.एक अधिकारी ने कहा, पुलिस बल रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर के सीसीटीवी को भी स्कैन कर रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं.यह घटना 15 जून को मस्जिद स्टेशन के पास चलती सेंट्रल रेलवे (सीआर) ट्रेन में 20 वर...

मुंबई पुलिस को आई धमकी भरी कॉल, पुलिस हुई अलर्ट

Image
मुंबई पुलिस को आई धमकी भरी कॉल, पुलिस हुई अलर्ट मुंबई : मुंबई पुलिस को गुरुवार शाम को एक धमकी भरी कॉल आई, जहां कॉल करने वाले ने पुलिस को मुंबई को उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने फोन करके कहा कि हम मुंबई को उड़ा देंगे। इसके बाद मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया। हरकत में आई मुंबई पुलिस कॉल का पता लगाने में जुट गई। मालाड वेस्ट के मालवणी थाना ने आरोपी कॉलर का पता लगाया। कुछ देर बाद मुंबई पुलिस कॉलर तक पहुंच गई। जांच करने पर उन्होंने बताया कि आरोपी ने फर्जी कॉल थी। आरोपी कॉलर की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि हमें मेन कंट्रोल से एक कॉल मिली। कॉलर ने बीएमसी कंट्रोल को फोन किया। हमें बताया कि एक व्यक्ति मुंबई को उड़ा देगा। इस कॉल को प्राप्त करने के बाद मालवणी पुलिस स्टेशन की विशेष टीमों ने फोन करने वाले का पता लगाया। उससे पूछताछ के दौरान यह पता चला कि उसने एक फर्जी कॉल की थी। आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। कॉल करने वाले की पहचान नसीमुल रफीउल हसन शेख के रूप में हुई है। इससे कुछ दिन पहले भी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को ...

खुशी के पर्व पर परिवार में मचा कोहराम

Image
खुशी के पर्व पर परिवार में मचा कोहराम नालासोपारा : आज जहां बकरीद के मद्देनजर लोगों में खुशियां है अथवा लोग एक दूसरे के गले मिल ईद की मुबारक बाद दे रहे हैं वहीं नालासोपारा पूर्व स्थित तुलिंज श्मशान के पास अप्पा नगर में दो युवक अमन शेख (19) और अदनान शेख (23) कुर्बानी पढ़कर घर लौटे थे और घर के पास स्थित कुएं में तैरने के लिए उतरे थे किंतु कुआं गहरा होने के कारण वे डूब गये। फिलहाल दो युवकों में से एक को तो निकाल लिया गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है। उक्त घटना गुरुवार सुबह तकरीबन 11:30 बजे की बताई जा रही है। अदनान को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अमन की तलाश जारी है।

स्कूल बस में लगी भीषण आग, बाल बाल बचे स्कूली बच्चे

Image
  स्कूल बस में लगी भीषण आग, बाल बाल बचे स्कूली बच्चे विरार : पालघर जिले के विरार क्षेत्र मे बुधवार को एक बस में आग लग गई। हादसे के समय विरार क्षेत्र के आस-पास में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया.राहत की बात यह है कि बस में सवार पांच स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए. फिलहाल बस में आग लगने की घटना से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. दमकल कर्मियों ने यह जानकारी दी. बोलिंज दमकल स्टेशन के दमकल कर्मी तेजस पाटिल ने बताया कि घटना बुधवार सुबह पौने सात बजे विरार में एक कॉलेज के पास हुई. उन्होंने बताया कि बस में पांच विद्यार्थी सवार थे। बस स्कूल जा रही थी कि तभी अचानक से इसमें आग की लपटे उठने लगी. अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के चार लोगों की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया. दमकल विभाग के एक कर्मी ने बताया कि घटना के वक्त बस के चालक और परिचालक ने बच्चों को शीघ्रतापूर्वक गाड़ी से उतारने में मदद की।अधिकारी ने बताया कि घटना में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. अधिकारी के मुताबिक, शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगने का संदेह है।

24 घंटे हुई भारी बारिश ने ठाणे और पालघर जिले में मचाई तबाही

Image
24 घंटे हुई भारी बारिश ने ठाणे और पालघर जिले में मचाई तबाही पालघर : महाराष्ट्र राज्य के ठाणे और पालघर जिले में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई, जिसके चलते कई निचले इलाकों में पानी भर गया अथवा कई जगह पर पेड़ गिरने की भी घटनाएं सामने आई हैं। कई जलाशयों के अत्यधिक भर जाने और उफान पर होने के कारण पिछले दो दिन में दो लोग बह गए। उनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। नवी मुंबई नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख डॉ. बाबासाहेब रजले ने बृहस्पतिवार को बताया कि ठाणे जिले के नवी मुंबई में आलीशान 'एनआरआई कॉम्प्लेक्स' परिसर में एक दीवार का एक हिस्सा बुधवार रात भारी बारिश के कारण ढह गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि परिसर में खड़ी कुछ कार क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर के दिवा का 16 वर्षीय युवक बुधवार रात एक उफनते नाले में बह गया और उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश जारी है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में ...