Posts

अवैध निर्माणों पर चला मनपा का बुलडोजर

Image
  अवैध निर्माणों पर चला मनपा का बुलडोजर वसई : वसई विरार शहर मनपा आयुक्त अनिल कुमार पवार एवं अति.आयुक्त रमेश मनाले के निर्देशन में उपायुक्त अजीत मुठे (अतिक्रमण विभाग) के मार्गदर्शन में प्रभाग समिति 'सी', 'एफ' तथा 'जी' में अनाधिकृत निर्माणों पर मनपा का जेसीबी चला। प्रभाग समिति 'सी' के जीवदानी पाड़ा में 400 स्क्वॉयर फ़ीट के 2 अनाधिकृत रूम को ध्वस्त किया गया, साथ ही प्रभाग समिति फ के बिलालपाड़ा, पेल्हार में 2625 स्क्वॉयर फ़ीट व 2800 स्क्वॉयर फ़ीट के 7 गालें व 14 रूम को निष्काषित किया गया। उक्त कार्रवाई के दौरान उपायुक्त अजीत मुठे, प्र. सह आयुक्त गणेश पाटिल, प्र. सह आयुक्त शशिकांत पाटिल, कनिष्ठ अभियंता कुणाल पाटिल, एमएसएफ के कर्मचारी व अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। इसीप्रकार से प्रभाग समिति 'जी' वालीव अंतर्गत 1) जुचंद्र स्थित सर्वे नंबर 38, 39 बापाणे रेलवे ब्रिज के पास 25000 स्क्वॉयर फ़ीट के प्लिंथ का अनाधिकृत निर्माण और 2) सर्वे नंबर 34 कोल्ही में 1800 स्क्वॉयर फ़ीट के 2 अनाधिकृत गालें को खूताड़ी पाड़ा में ध्वस्त किया गया।उक्त कार्रवाई के दौरान उप...

जिलाधिकारी कार्यालय पालघर मे हुई ग्रंथालय क़ी शुरुआत

Image
  जिलाधिकारी कार्यालय पालघर मे हुई ग्रंथालय क़ी शुरुआत  पालघर : पालघर स्थित जिला जिलाधिकारी कार्यालय मे बहुप्रतीक्षित सार्वजनिक ग्रंथालय (वाचनालय) का 27 फ़रवरी को मराठी भाषा दिन के अवसर पर जिलाधिकारी गोविंद बोड़के ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।यह सार्वजनिक वाचनालय जिला मुख्यालय के रूम न.214 मे शुरू किया गया,जिसमें करीब सात सौ पुस्तकों व समाचार पत्रों को 5 सौ रुपये डिपॉजिट तथा मात्र 50 रुपये मासिक शुल्क अदा करने के बाद सदस्यता दी जाएगी और उसके बाद सदस्यगण इस ग्रंथालय का लाभ उठा सकेंगे। उद्घाटन के मौके पर जिलाधिकारी गोविंद बोड़के,निवासी उपजिलाधिकारी डॉ.किरण महाजन, अपर जिलाधिकारी कोलेकर,पाटकर,मनोविकास ग्रंथालय सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

होली से पूर्व पुलिस ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

Image
  होली से पूर्व पुलिस ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश  मुबई : होली के जश्न से पहले मुंबई पुलिस ने एक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया और त्योहार के दौरान दंडनीय अपराधों की एक सूची जारी की है। मुंबई पुलिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि होली, धूलिवंदन और रंग पंचमी का त्योहार 5 मार्च 2023 से 11 मार्च 2023 तक मनाया जाएगा। ऐसे में अगर कोई भी हुड़दंग करता या आपराधिक घटना को अंजाम देता नजर आया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक जगहों पर रंगीन पानी छिड़कने, अंधाधुंध और अश्लील बातें करने से सांप्रदायिक तनाव और सार्वजनिक शांति भंग होने की संभावना है। यह आदेश विशाल ठाकुर, डीसीपी, ऑपरेशंस, मुंबई पुलिस ने जारी किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि, त्योहार के दिनों से पहले यह निषेधात्मक आदेश है। एहतियाती सुरक्षा को देखते हुए मुंबई पुलिस होली के जश्न के दौरान पूरे शहर में पुलिसकर्मियों को भी तैनात करेगी। पुलिस ने अपने आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक शांति और सार्वजनिक सुरक्षा के संरक्षण के लिए यहां वर्णित कुछ कृत्यों पर रोक लगाना जरूरी है। - सार्वजनिक तौर पर ...

क्या मनपा अधिकारियों को कार्यवाई के नाम पर छूट रहा है पसीना..??

Image
क्या मनपा अधिकारियों को कार्यवाई के नाम पर छूट रहा है पसीना..?? विरार : वसई विरार मनपा प्रभाग समिति सी अंतर्गत विरार फाटा के पास स्थित राशिद कम्पाउंड (बवखल) अथवा विशेष नियोजन प्राधिकरण अंतर्गत आनेवाले कनेर , खैरपाड़ा स्थित अमूल डेरी के बगल में कानून कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए नवनिर्माण किए गए अनधिकृत औद्योगिक गालों पर क्यों मेहरबान हैं मनपा के आलाधिकारी..?? उक्त अनधिकृत नवनिर्माण पर कार्यवाई से अति. आयुक्त रमेश मनाले व उपायुक्त (अतिक्रमण प्रमुख ) अजित मुठे क्यों मुख मोड़ रहे हैं..?? क्या सबंधित अवैध निर्माणकर्ता से मनपा अधिकारी डरते हैं ..?? या फिर उक्त अनधिकृत नवनिर्माण पर कार्यवाई न करने के लिए अवैध निर्माणकर्ता से  बड़े पैमाने पर भ्र्ष्टाचार की मलाई अर्जित की गई है..?? जिसके चलते नही हो रही है कार्यवाई..?? 

बोईसर में अत्याधुनिक सुविधायुक्त वरद मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का हुआ शुभारंभ

Image
  बोईसर में अत्याधुनिक सुविधायुक्त वरद मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का हुआ शुभारंभ  बोईसर : कोरोना के समय में जहां अनेक अस्पताल खुद बीमार दिखाई देने लगे थे और लोग अपनी जान बचाने हेतु इधर उधर भागमभाग कर रहे थे वहीं बोईसर मे वरद अस्पताल के डॉ.साईदास लिंगनवाड उनके सहयोगी अन्य डाक्टरों व मेडिकल स्टॉफ ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए  कोरोना जैसी महामारी के लिये एक पूरी बिल्डिंग में कोरोना अस्पताल शुरु करके कोरोना व अन्य बीमारियों से परेशान मरीजों के लिए अपनी सेवाएं दी थी जिसकी लोग आज भी सराहना करते नही थकते। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए बोईसर-पालघर रोड़ पर स्थित राजस अपार्टमेंट(होटल सनरोज), बोईसर में डॉक्टर साईनाथ लिंगनवाड द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एक 52 बेड वाले वरद अस्पताल का उद्घाटन बुधवार को शुबह 11 बजे किया गया। बताया जाता है कि इस नए वरद अस्पताल में विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाएं देने के लिये अनेको विशेषज्ञ चिकित्सक जरुरतमंद व सामान्य नागरिकों को उचित रेट पर बेहतर  इलाज व चिकित्सा सम्बन्धी सलाह देंगे।इस 52 बेड वाले मल्टिस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 15 बेड आई.सी.यू.,5 ब...

पुलिस की नौकरी का झांसा देकर महिला का किया सौदा

Image
पुलिस की नौकरी का झांसा देकर महिला का किया सौदा विरार : मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस ने एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें महाराष्ट्र की महिलाओं को राजस्थान में पुलिस की नौकरी का झांसा देकर दुल्हन के रूप में बेचा जाता है।इस मामले में 27 वर्षीय एक महिला को बचाया गया है और दूल्हे को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि राजस्थान में अभी एक और महिला फंसी हुई है जो महाराष्ट्र की है. पुलिस ने संदेह जताते हुए कहा कि इस रैकेट के मास्टरमाइंड का पर्दाफाश करने के बाद और अधिक मामले सामने आ सकते हैं।इस मामले में अर्नाला पुलिस ने बर्मर निवासी 32 वर्षीय चेतन भारती को गिरफ्तार किया है. दरअसल, इसका मास्टरमाइंड एक ट्रक चालक है, जिसका नाम दिनेश पुरी है. चेतन भारती ने इंस्टाग्राम पर इस महिला से शादी करने के लिए दिनेश पुरी को 2 लाख रुपये दिए थे. बता दें भारत के बड़े राज्यों में से एक राजस्थान में सबसे कम सेक्स अनुपात हैं। अर्नाला के सीनियर इंस्पेक्टर कल्याण राव करपे ने कहा कि नवंबर में दिनेश पुरी ने महिला को इंस्टाग्राम से फंसाया था. महिला अपनी एक बेटी और माता-पिता के साथ विरार में रहती थी और मीरा र...

किसी व्यक्ति के उपनाम को देखकर उसके चरित्र का अंदाजा लगाना करना पड़ेगा बंद - करणी सेना

Image
किसी व्यक्ति के उपनाम को देखकर उसके चरित्र का अंदाजा लगाना करना पड़ेगा बंद - करणी सेना  महाराष्ट्र मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत हुए पत्रकार संदीप सिंह  नवी मुम्बई : करणी सेना ने समाज के एक बड़े तबके के कानूनी हितों के लिए लड़ाई शुरू करते हुए, राजनीतिक पार्टियों के कानों के पर्दे खोल दिए है, और यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार और राजनीतिक पार्टियां गरीबों के हित के लिए कटिबद्ध है, ना कि, जातिगत लड़ाई का माहौल बनाने के लिए अपने निजी स्वार्थ के लिए समाज में विघटन करने की मंशा रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। किसी व्यक्ति के उपनाम को देखकर उसके चरित्र का अंदाजा लगाना, अब बंद करना पड़ेगा। आजादी के पचहत्तर साल बाद भी, अगर गरीबी दूर करने में सरकारें नाकाम रही है, तो उसके लिए सवर्ण समाज कतई जिम्मेदार नहीं है । जनसंख्या के सख्त कानून, ना सरकारें बना पाई, ना लागू कर पाई, और भारत को उस दिशा में झोंक दिया कि, अगली पीढ़ी को स्वच्छ पेयजल और शुद्ध हवा और अनाज मिल पाएगा कि नही , यह बड़ा प्रश्नचिन्ह है । इस नाकामी के खिलाफ करणी सेना ने अपना बिगुल बजा दिया है ।         ...