Posts

श्रीमद भागवत कथा श्रवण से जीव को जन्म जन्मांतर के पाप दोष समाप्त हो जाता है - कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री

Image
श्रीमद भागवत कथा श्रवण से जीव को जन्म जन्मांतर के पाप दोष समाप्त हो जाता है - कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिवस कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया। कान्हा स्वरूप में नन्हे से बालक को टोकरी में विराजित कर कथा स्थल से व्यासपीठ पर लाया गया। संगीतमय बधाइयां गाई गईं। श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु जन्म पर समर्पित माखन मिश्री का प्रसाद का वितरण हुआ। कथा के विभिन्न प्रसंग और संगीतमय भजनों के साथ कहे गए वृत्तांतों में कथावाचक कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज  ने व्यास पीठ से कहा कि श्रीमद भागवत कथा श्रवण से जीव को जन्म जन्मांतर के दोष समाप्त होकर पुण्य प्राप्त होकर अंततः आत्म की मुक्ति होती है। गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि अपने गुरु का अपमान या उनकी अनदेखी ईश्वर को भी अनुचित लगती है और कागभुसुंडी द्वारा ऐसा किए जाने पर भगवान भोले नाथ ने उन्हें शाप दिया। उसकी मुक्ति के लिए स्वर्ग में किए गए यज्ञ में देवराज इंद्र द्वारा राक्षसों को साकल्य का अंश भोग देने के विषय पर उपजे क्रोध से उन पर ब्रह्म हत्या का दोष लगा। ब्रह्म हत्या का पाप क्षीण करने के लिए उस...

शिक्षा नहीं, लूट का कारोबार बनते जा रहा है विद्यालय

Image
शिक्षा नहीं, लूट का कारोबार बनते जा रहा है विद्यालय पालघर : पालघर जिला में फर्जी तरीके से चल रहे विद्यालयों को प्रशासन द्वारा लगातार नजरअंदाज किए जाने से जिला प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। बेहतर शिक्षा का प्रलोभन देकर बच्चों का प्रवेश करने वाले इन संस्थान के संचालकों द्वारा बच्चों के अभिभावकों की जेबों पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। पालघर जिले में 143 विद्यालय अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे है इनमे सबसे ज्यादा 127 अवैध विद्यालय वसई तालुका में चल रहे है। इन विद्यालयों को बिना किसी डर के धडल्ले से संचालित किया जा रहा है। इन विद्यालयों में 59 माध्यमिक और 84 प्राथमिक स्कूल है। वर्ष 2018 से 2022 के बीच जिले में अवैध विद्यालयों के विरुद्ध कुल 22 मामले दर्ज किये गये हैं किंतु अभी भी कई विद्यालयों का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा रहा है, जिससे इन विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया है. लेकिन इस समस्या का स्थाई हल निकलता नही दिख रहा है। चार माध्यमिक विद्यालयों और बारह माध्यमिक विद्यालयों सहित कुल 16 विद्यालयों को निरीक्षण के बाद बंद कर दिया गया है,...

बोईसर में किया गया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

Image
बोईसर में किया गया कोरोना योद्धाओं का सम्मान    बोईसर : कोरोनाकाल के दौरान पालघर जिले में रह रहे बिहार वासियों के लिए मुश्किल  हालात में बिहार फाऊंडेशन मुंबई चैप्टर के सहयोग से बिहार सेवा संघ द्वारा किये गये जरूरी सहयोग एवं कम्युनिटी किचन के जरिये सराहनीय कार्य को लेकर संघ से जुड़े कर्मयोगी कार्यकर्ताओं को औद्योगिक शहर बोईसर स्थित पुरोहित थाल सभागार में रविवार की शाम तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सेवा सुश्रुषा के लिए बिहार फाऊंडेशन मुंबई चैप्टर के पूर्व सीईओ व अब मुंबई आयकर आयुक्त  रविशंकर श्रीवास्तव फाऊंडेशन के सेक्रेटरी अहसान हुसैन, अवर सेक्रेटरी कविता कुमारी तथा क्षेत्राधिकारी बोईसर पुलिस आईपीएस नित्यानंद झा के हाथों कोरोनायोद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।बता दें कि विश्व में आयी कोरोना महामारी के बीच रोजमर्रा की तमाम समस्याओं से जूझ रहे बिहार प्रदेश वासियों की हालात पर मरहम लगाने के लिए बिहार प्रदेश की सरकार द्वारा बिहार फाऊंडेशन मुंबई चैप्टर ने बिहार सेवा संघ के पुर्वोत्तर में किये गये सामाजिक कार्यों की फेहरिस्त के अवलोकन के बाद मजलूम बिहारियों की सेवा का जो जिम्म...

बाबा जयगुरुदेव के शाकाहार और सदाचार को जन जन तक पहुंचाने की दिशा में बाबा के अनुयायियों द्वारा उठाया गया सार्थक कदम

Image
बाबा जयगुरुदेव  के शाकाहार  और  सदाचार  को जन जन तक पहुंचाने की दिशा में बाबा के अनुयायियों द्वारा उठाया गया सार्थक कदम पालघर : जयगुरुदेव नाम की महिमा सुनाते, शाकाहार व सदाचार का पाठ पढ़ाते, सामाजिक सौहार्द बनाकर रखने तथा अच्छे समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील करते हुये चार प्रान्तों के भ्रमण के पश्चात् महाराष्ट्र प्रान्त में जगह-जगह अपने सत्संग संदेश सुनाते हुये जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के अध्यक्ष व परम संत बाबा जयगरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी पूज्य पंकज जी महाराज पालघर स्टेशन के पास अम्बेडकर नगर क्रिकेट मैदान गांधीनगर अपने छः प्रान्त व 77 दिवसीय काफिले के साथ 34वें पड़ाव पर पधारे। जहां पर भारी संख्या में उपस्थित भाई-बहनों व बच्चों ने नारियल सुसज्जित कलशों, फूल मालाओं व बैण्ड बाजे तथा आतिशबाजी से पूज्य महाराज जी के पूरे काफिले का स्वागत किया। आज यहां सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। मंच पर संस्था के मन्त्री विनय कुमार सिंह, संगत पालघर के अध्यक्ष सुरेन्द्र भगत, अरूण कुशवाहा, सन्दीप राउत, श्रीमती अल्का राजपूत नगरसेविका, दीपक कुमार सुरवाड़े, तुस...

महाविद्यालय की प्रभुता ,मर्यादा, और गरिमा अक्षुण्य रखूंगा - प्रबंध समिति

Image
सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज के नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह महाविद्यालय की प्रभुता ,मर्यादा, और गरिमा अक्षुण्य रखूंगा - प्रबंध समिति बदलापुर : सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज के सभागार में बुधवार को नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।  शपथ निर्वाचन अधिकारी सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बेचन सिंह ने दिलाया। शपथ लेते हुए प्रबंध समिति ने कहा कि विधि द्वारा स्थापित महाविद्यालय के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा ,महाविद्यालय की प्रभुता, मर्यादा और गरिमा अक्षुण्य रखूंगा ,अपने कर्तव्यों का भय या पक्षपात अनुराग या द्वेष के बिना श्रद्धा पूर्वक निर्वहन करुंगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एडवोकेट  , प्रबंधक श्याम सिंह  , उप प्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना , उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ओम , तथा सदस्य अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, अमर बहादुर सिंह, राम किशोर सिंह , रविंद्र प्रताप सिंह  शिव बहादुर सिंह, अशोक कुमार सिंह , अरविंद कुमार सिंह, आदि लोगों ने ग्रहण किया।आगंतुकों के प्र...

बर्थडे पार्टी करने के लिए अपने ही घर लड़की ने कराई चोरी

Image
  बर्थडे पार्टी करने के लिए अपने ही घर लड़की ने कराया चोरी ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे से चोरी की एक अनोखी घटना सामने आ रही है जहां एक लड़की ने अपने परिवार वालों के आभूषण अपने प्रेमी को दे दिए थे, जिससे वे दोनों मिलकर जन्मदिन पार्टी कर सकें। सहायक पुलिस आयुक्त नीलेश सोनवणे ने बताया कि लड़की ने खुद को और अपने प्रेमी को बचाने के लिए एक नाबालिग दोस्त को भी फंसाने का प्रयास किया। दरअसल, 7 जनवरी को लड़की ने शहर में कपूरबावड़ी पुलिस से शिकायत कर कहा कि उसके प्रेमी ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली हैं तथा अब उसे वह पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। लड़की ने पुलिस से कहा कि इसके कारण विवश होकर उसने अपने घर से आभूषण चोरी कर उसे सौंप दिए। तत्पश्चात, पुलिस ने नाबालिग लड़के ने पूछताछ की और कई स्थानों के CCTV फुटेज भी पुलिस ने चेक किए। रिपोर्ट के अनुसार, आखिरकार तहकीकात के पश्चात् पुलिस को पता चला कि लड़की ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने प्रेमी को आभूषण दे दिए थे तथा उसे बचाने के लिए उसने दूसरे नाबालिग लड़के को फंसाने का प्रयास किया।उस पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि लड़की का प्रे...

अंधेरी स्थित मिलन सबवे के नीचे होते जलजमाव के मद्देनजर पुनः भूमिगत टंकी बनाने का मनपा द्वारा लिया गया निर्णय

Image
अंधेरी स्थित मिलन सबवे के नीचे होते जलजमाव के मद्देनजर पुनः भूमिगत टंकी बनाने का मनपा द्वारा लिया गया निर्णय मुंबई (ओ. पी. तिवारी) : बारिश के दौरान मुंबई के अंधेरी स्थित सबसे व्यस्त रोड मिलन सबवे में होनेवाले जलजमाव की समस्या का हल निकालने के लिए भूमिगत टंकी बनाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन मुंबई मनपा की गलती के कारण भूमिगत टंकी की अब नए सिरे से मरम्मत की जाएगी। इसलिए भूमिगत टंकी का खर्च बढ़ गया है। इस काम के लिए 23 करोड़ 38 लाख रुपए का अतिरिक्त खर्च करने का निर्णय लिया गया है।बारिश के दिनों में मिलन सबवे भर जाता है। ज्यादा बारिश होने पर आस-पास की इमारतों में भी बारिश का पानी घुस जाता है। ट्रैफिक की समस्या बढ़ जाती है। जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। इस समस्या का हल निकालने के लिए मुंबई मनपा ने हिंदमाता और गांधी मार्केट की तरह भूमिगत टंकियां बिठाने का निर्णय लिया। टंकी बनाई गई लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से ये बारिश में पूरी क्षमता से नहीं भरी। इसलिए मनपा ने फिर एक बार 23.38 करोड़ रुपए खर्च करके भूमिगत टंकी में सुधार करने का निर्णय लिया है। टंकी की जल भंडारण क्षमता दौ सौ लाख लीट...