Posts

राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का नही मिला मुआवजा

Image
राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का नही मिला मुआवजा पालघर : पालघर में राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित की गई आठ किसानों की जमीन का मुआवजा उन्हे आज तक नही मिल सका है। कुछ मिला है तो सिर्फ सरकारी आश्वाशन। जिससे मुआवजे की आस में एक पीढ़ी गुजर गई और दूसरी पीढ़ी के लोग भी सरकारी अधिकारियों की चौखट का चक्कर काट रहे है। मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण 1962 के आसपास दो-लेन की सड़क के रूप में किया गया था, और 1995 के आस पास इसे चार-लेन की सड़क में अपग्रेड किया गया था। और इसके बाद हाइवे को छह-लेन का किया गया था। और इसी दौरान वसई, पालघर, दहानू,तलासरी में हाइवे के लिए लगने वाली किसानों की अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण तो कर लिया गया लेकिन कई किसानों को आज तक उसका मुआवजा नही मिला। किसानों और विभिन्न संगठनों द्वारा आवाज उठाने के बाद, कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन अभी भी पालघर तालुका के कई किसानों को उनकी जमीन का भुगतान नहीं किया गया है।पालघर तालुका के किसान परेशान हैं क्योंकि उन्हें मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिला है।फोर लेन हाईवे के लि...

28 साल से फरार हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार

Image
  28 साल से फरार हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार मीरा भायंदर : मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 28 साल पुराने पांच हत्या के मामले में फरार एक आरोपी को पकड़ लिया है, जो कतर से फ्लाइट से मुंबई पहुंचा था, एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस उपायुक्त (अपराध) अविनाश अंबुरे ने कहा कि बड़ी सफलता तब मिली जब काशीमीरा पुलिस ने पुराने मामले को फिर से खोला। अंबूरे ने मीडियाकर्मियों से कहा 17 नवंबर, 1994 को, तीन लोगों ने एक 27 वर्षीय महिला, चक्रमदेवी प्रजापति और उसके चार नाबालिग बच्चों - प्रमोद (5), पिंकी (3), पिंटू (2) और तीन महीने के बच्चे पर हमला किया और बेरहमी से मार डाला। पति राजनारायण प्रजापति ने संदिग्ध हत्यारे तिकड़ी - राजकुमार ए. चौहान (उम्र 48), और उसके दो साथियों- जो उत्तर प्रदेश में अपने गांव भाग गए थे, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। पांच हत्याओं को बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया था, और हत्यारे वर्षों तक लापता रहे। जब तक कि एमबीवीवी पुलिस ने उस मामले को फिर से खोलने और नए सिरे से जांच करने का फैसला नहीं किया। पिछ...

बिन बरसात लोगों के घरों में भरा पानी

Image
  बिन बरसात लोगों के घरों में भरा पानी मुंबई : मुंबई में शुक्रवार-शनिवार की रात असल्फा इलाके में रहने वाले लोगों के साथ अजीब घटना हुई. यहां पानी की सप्लाई के लिए बिछी 72 इंच की पाइपलाइन अचानक से फूट गई. पाइप लाइन उस दौरान फूटी, जब लोग अपने घरों में सो रहे थे। पानी का बहाव इतना तेज रहा कि देखते ही देखते पानी इलाके में मौजूद दुकान, गलियों और घरों में भर गया। दरअसल, असल्फा इलाके में पानी की सप्लाई के लिए 72 इंच की पाइपलाइन बिछी है, जो कि शुक्रवार-शनिवार की रात यह पाइप फूट गया. इसके बाद तेजी से साथ पानी निकलने लगा. प्रेशर इतना तेज था कि 10 फीट की ऊंचाई तक पानी उछल रहा था। घटना के दौरान इलाके के लोग घरों में सो रहे थे। धीरे-धीरे यह पानी उनके मकानों में घुसने लगा. जब तक लोगों को पाइप फूटने के बारे में पता चला तब तक उनके घरों में पानी घुस चुका था. इसके बाद दर्जनों लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि तुरंत ही इसकी जानकारी बीएमसी ऑफिस में दी. इसके बाद भी बीएमसी की ओर से कोई भी अधिकारी या फिर कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा. जानकारी मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच...

वसई विरार शहर मनपा द्वारा कई अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त, अवैध निर्माणकर्ताओं में मची खलबली

Image
वसई विरार शहर मनपा द्वारा कई अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त, अवैध निर्माणकर्ताओं में मची खलबली विरार : वसई विरार शहर मनपा आयुक्त अनिलकुमार पवार व अतिरिक्त आयुक्त रमेश मनाले के आदेशानुसार 30 दिसंबर शुक्रवार को उपायुक्त (अतिक्रमण) अजित मुठे के नेतृत्व में प्रभाग समिती "जी" अंतर्गत चिंचोटी सर्वे नंबर 39, 36, 34 में 12 रूम, 5 गाले और 24 पाया 9000 वर्ग फुट,राजावली सर्वे नं. 101 सुदामानगर में 5 रूम , 12 पाया 4250 वर्ग फुट,सातीवली तुंगारफाटा सर्वे नं 17 पर 1200 वर्ग फुट गाला विटनिर्माण तोड़ा गया। उक्त तोड़क अभियान में कुल 14450 वर्ग फुट अवैध निर्माण तोड़े गए,उक्त मुहिम के दौरान उपायुक्त अजित मुठे,सहायक आयुक्त धनश्री शिंदे,कल्पेश कडव,केयूर पाटील व गौरव पारिहार (क.अभियंता)अथवा सुनील तेलगोटे (लिपिक) आदि कर्मचारी उपस्थित थे। इसी क्रम में प्रभाग समिति 'सी' अंतर्गत सहकार नगर में एक भवन के 1000 वर्गफीट के अनाधिकृत निर्माण को गैस कटर के सहायता से गिरा दिया गया। साथ ही प्रभाग समिति 'डी' अंतर्गत राम रहीम नगर में 300 वर्गफीट के अनाधिकृत ब्लॉक के निर्माण को बेदखल कर दिया. उक्त कार्रवाई...

भाजपा वसई विरार जिला अध्यक्ष राजन नाईक ने कैबिनेट के फैसलों पर शिंदे-फडणवीस सरकार को दी बधाई

Image
राज्य की पंचतारा विकास गंगा का मुहूर्तमेध भाजपा वसई विरार जिला अध्यक्ष राजन नाईक ने कैबिनेट के फैसलों पर शिंदे-फडणवीस सरकार को दी बधाई वसई : भाजपा वसई विरार जिला अध्यक्ष राजन नाईक ने महाराष्ट्र में शेतकरी, शिक्षा, रोजगार, उद्योग और खेल क्षेत्र के लिए पांच सितारा कार्यक्रम शुरू करने के लिए एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मोदी सरकार की महत्वाकांक्षा का समर्थन करते हुए एक नए युग की शुरुआत करने के लिए शिंदे-फडणवीस सरकार को बधाई दी। उक्त विज्ञप्ति में राजन नाइक ने कहा है कि महायुति सरकार ने प्रगति को बढ़ावा देने वाले और समृद्धि की नई दिशा दिखाने वाले फैसले लेकर चहुंमुखी विकास के लिए महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में महायुति सरकार की विकास नीति की दिशा स्पष्ट हो गई है और ठाकरे सरकार द्वारा उलटा विकास का चक्र अब अपनी मूल स्थिति में लौट आया है.देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुख्यमंत्री रहते हुए किया गया जलयुक्त शिवार कार्यक्रम किसानों के लिए वरदान साबित हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से 39 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया गया और फसलों के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उन्होंन...

श्रद्धा की हत्या के विरोध में विहिप व बजरंग दल करेंगे आक्रोश आंदोलन

Image
श्रद्धा की हत्या के विरोध में विहिप व बजरंग दल करेंगे आक्रोश आंदोलन वसई : पालघर जिले के वसई की रहने वाली श्रद्धा की आफताब नामक दरिंदे द्वारा हत्या किए जाने के बाद उसे फांसी दिए जाने की लगातार मांग हो रही है। पालघर में श्रद्धा की हत्या के विरोध में विहिप बजरंग दल के क्षेत्रीय मंत्री शंकर गायकर की अगुवाई मे आक्रोश आंदोलन किया जाएगा । आक्रोश आंदोलन के जरिये विहिप बजरंग दल दोषी आफताब को जल्द से जल्द फांसी की सज़ा दिए जाने की मांग को लेकर आवश्यक पत्र व्यवहार करेंगे। पालघर में शनिवार को शाम 4 बजे अंबे माता मंदिर से हुतात्मा स्तंभ के लिए प्रस्थान करेंगे और अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। इस आक्रोश आंदोलन में बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है क्योकि देशभर में इस हत्याकांड को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

मुंबई कांग्रेस महासचिव सूर्यकांत मिश्रा को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया

Image
  मुंबई कांग्रेस महासचिव सूर्यकांत मिश्रा को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया मुंबई: शिवसेना(उद्धव गट) छोड़ शिंदे गट में प्रवेश कर वाले उत्तर पश्चिम जिला के सांसद गजानन कीर्तिकर के इस्तीफे की मांग को लेकर पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया गया था ! गोरेगांव विधानसभा में बुधवार को बाइक रैली निकालने के पूर्व ही मुंबई कांग्रेस महासचिव सूर्यकांत मिश्रा एवं उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया गया ! सूर्यकांत मिश्रा एवं उनके समर्थकों को हिरासत में लेने के बाद उनसे बात करते हुए एडिशनल सीपी नॉर्थ रीजन वीरेंद्र मिश्रा,जोन 11 के डीसीपी बंसल एवं गोरेगांव पुलिस स्टेशन के सीनियर दत्तात्रय थोपटे !ज्ञात हो कि कुछ घंटे बाद मुंबई कांग्रेस महासचिव सूर्यकांत मिश्रा एवं उनके समर्थकों को रिहा कर दिया गया !