राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का नही मिला मुआवजा

राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का नही मिला मुआवजा

पालघर : पालघर में राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित की गई आठ किसानों की जमीन का मुआवजा उन्हे आज तक नही मिल सका है। कुछ मिला है तो सिर्फ सरकारी आश्वाशन। जिससे मुआवजे की आस में एक पीढ़ी गुजर गई और दूसरी पीढ़ी के लोग भी सरकारी अधिकारियों की चौखट का चक्कर काट रहे है। मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण 1962 के आसपास दो-लेन की सड़क के रूप में किया गया था, और 1995 के आस पास इसे चार-लेन की सड़क में अपग्रेड किया गया था। और इसके बाद हाइवे को छह-लेन का किया गया था। और इसी दौरान वसई, पालघर, दहानू,तलासरी में हाइवे के लिए लगने वाली किसानों की अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण तो कर लिया गया लेकिन कई किसानों को आज तक उसका मुआवजा नही मिला। किसानों और विभिन्न संगठनों द्वारा आवाज उठाने के बाद, कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन अभी भी पालघर तालुका के कई किसानों को उनकी जमीन का भुगतान नहीं किया गया है।पालघर तालुका के किसान परेशान हैं क्योंकि उन्हें मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिला है।फोर लेन हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान प्रशासन द्वारा की गई गलतियों का खामियाजा इन किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सातीवली और हलोली गाँव के आठ किसानों को तीस साल बाद भी भुगतान नहीं मिला है।तीन साल पहले एमएमआरडीए ने हाईवे के रिजर्व एरिया (एआरओडब्ल्यू) में वाटर चैनल के लिए खुदाई शुरू की थी।किसानों ने जब इस कार्य का विरोध किया तो उन पर केस दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया गया। जिसके बाद किसानों ने व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। जनवरी 2018 में तत्कालीन जिला कलेक्टर ने बैठक कर नई भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया लागू कर किसानों को बेहतर मुआवजा देने का आदेश दिया था।इसके बाद भी किसान तीन साल से भुगतान का इंतजार कर रहे हैं और अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगा रहे है। लेकिन उन्हें आश्वाशन छोड़कर कुछ और मिलता नही दिख रहा।


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त