Posts

चोरी करने के चक्कर मे बंद कंपनी में हुआ विस्फोट, 1 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल

Image
चोरी करने के चक्कर मे बंद कंपनी में हुआ विस्फोट, 1 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल पालघर : बोइसर पालघर क्षेत्र में आए दिन केमिकल कंपनियों में विस्फोट की घटनाएं सामने आते ही रहती है बावजूद इसके कंपनियों द्वारा कोई भी सुरक्षा नही की जा रही है। बता दें कि पालघर जिले के बोइसर तारापुर औद्योगिक क्षेत्र के एक कंपनी में एक बार पुनः विस्फोट हुआ, जब इस विस्फोट की जांच की गई तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बोईसर तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में एक बंद कंपनी ऑरा ऑयल में गैस कटर का सिलेंडर फटने से आग लग गई। गैस कटर की मदद से कंपनी में सामग्री चोरी को अंजाम दिया जा रहा था उक्त घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हो गया गया। घायल का बोईसर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। विस्फोट के बाद कंपनी में भीषण आग लग गई और लंबे लो लेन इलाके में जहां धुंआ उड़ रहा था, वहां भय का माहौल था। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल ने आग पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की। इस विस्फोट के बाद जो चौंकाने वाली बात सामने आई वह यह कि उक्त कंपनी पिछले कई महीनों से बंद पडी थी जिसमे कुछ लोगों द्वारा गैस कटर सामग्री के साथ...

सरकारी कार्य करने के लिए यदि कोई रिश्वत मांगता है तो तुरंत हमसे संपर्क करें - नवनाथ जगताप

Image
सरकारी कार्य करने के लिए यदि कोई रिश्वत मांगता है तो तुरंत हमसे संपर्क करें - नवनाथ जगताप  31 अक्टूबर से होगा "सतर्कता जागरूकता सप्ताह" का आयोजन  पालघर : देश मे दिनों दिन बढ़ते भ्र्ष्टाचार को लेकर आम जनता त्रस्त है। सरकारी विभाग हो या गैर सरकारी सभी जगह भ्र्ष्टाचार का ही बोलबाला है। बिना कमीशन के कोई कार्य नही होता है। जिसे रोकने के लिए अथवा लोगों के बीच जन जागरूकता पैदा करने के लिए 31अक्टूबर से 06 नवंबर 2022 तक ''सतर्कता जागरूकता सप्ताह'' का आयोजन एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य ''भ्रष्टाचार मुक्त भारत - विकसित भारत'' है। प्रत्येक वर्ष की भांति राज्य सरकार के समस्त विभागों एवं उनके अधीन सभी विभाग प्रमुख, कार्यालय प्रमुख, राज्य सरकार द्वारा अपनायी गयी गतिविधियों, सहकारी समितियों, स्वायत्त संस्थाओं के माध्यम से सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। भ्रष्टाचार को मिटाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम की शुरुआत 31 अक्टूबर 2022 को सुबह 11 बजे से होगी। सभी अधिकारी/कर्मचारी विभागप्रमुख या वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति में...

राजभवन में आयोजित काव्य सभा व स्मृति समारोह संपन्न

Image
  राजभवन में आयोजित काव्य सभा व स्मृति समारोह संपन्न मुंबई ( ओ. पी.तिवारी ) : हिन्दी साहित्य जगत में महावीर प्रसाद द्विवेदी का बड़ा नाम है। जिस तरह संत तुलसीदास, मीराबाई, संत ज्ञानेश्वर, तुकाराम, गुरु नानक को भूलना असंभव है, उसी तरह हिंदी भाषा को लोकप्रिय रूप देने वाले महावीर प्रसाद द्विवेदी और हजारी प्रसाद द्विवेदी को भुलाया नहीं जा सकता। राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने यहां आश्वासन दिया कि वह महावीर प्रसाद द्विवेदी की जन्मस्थली रायबरेली जिले के दौलतपुर गांव को साहित्यिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पत्र-व्यवहार करेंगे। महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संकर्षण अभियान रजत जयंती सम्मान एवं मराठी-हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी सेवा समिति एवं श्रीमती दुर्गादेवी शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से राज्यपाल कोश्यारी की मुख्य उपस्थिति में गुरुवार को राजभवन में आयोजित किया गया, राज्यपाल उस समय बोल रहे थे। प्रसिद्ध साहित्यकार और पूर्व मंत्री डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी ने मुंबई महानगर आकर महाराष्ट्र को अपना बना लिया। राज्...

जन अधिकार सेना ने अद्भुत तरीके से मनाया संगठन का स्थापना दिवस

Image
जन अधिकार सेना ने अद्भुत तरीके से मनाया संगठन का स्थापना दिवस विरार : अविस्मरणीय तरीके से जन अधिकार सेना संगठन पदाधिकारियों ने आम जन मानस के साथ मिलकर स्थापना दिवस मनाया,संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज विश्वकर्मा के दिशानिर्देश पर उपाध्यक्ष विजय यादव के मार्गदर्शन में राजस्थान, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों व जिलों में वृक्षारोपण, गौ माता की सेवा (चारा व गुड़ खिलाकर) व नन्हे मुन्ने बच्चों में फल वितरण,बुक वितरण ,मातृशक्ति को पौधा वितरण, अस्पतालों में फल वितरण,जगह जगह वृक्षारोपण किया गया, उक्त कार्य मे कार्यकर्ताओं के साथ साथ स्थानिक नागरिकों में भी भरपूर सहयोग किया। जहां जहां  कार्यक्रम हुआ वहां के आसपास का पूरा परिसर भारत माता की जय,वंदे मातरम और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। उत्तरप्रदेश में भव्य महालक्ष्मी पूजा का आयोजन संपन्न किया  गया। स्थापना दिवस की खुशियां मानते हुए संगठन  के द्वारा आम नागरिकों को मिठाई व अल्पाहार भी वितरित किया गया, कार्यक्रम के माध्यम से भाईचारा और देशभक्ति का संदेश दिया गया, सभी पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस के अवसर पर भारत माँ,गौ मा...

टिकट निरीक्षक से मारपीट करने के आरोप में 18 वर्षीय एक छात्र पर हुआ मामला दर्ज

Image
टिकट निरीक्षक से मारपीट करने के आरोप में 18 वर्षीय एक छात्र पर हुआ मामला दर्ज  वसई : रेलवे पुलिस ने उपनगरीय लोकल ट्रेन में एक टिकट निरीक्षक से कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में 18 वर्षीय एक छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक शिकायत के आधार पर, वसई रोड रेलवे पुलिस ने गुरुवार को भारतीय दंड संहिता की धारा-353 के अलावा अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर हुई थी। आरोपी व्यक्ति ने निरीक्षक को अपना टिकट दिखाने से कथित तौर पर इंकार कर दिया और उनके सहयोगी को अपशब्द कहे और दोनों के साथ मारपीट की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी रेलवे कर्मचारी की वर्दी फाड़ दी और उनके सहयोगी को लात मारी। हालांकि, इस मामले के संबंध में अब तक किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

शक्ति प्रदर्शन के साथ बीजेपी नेता मुरजी पटेल ने भरा अपना नामंकन पत्र

Image
शक्ति प्रदर्शन के साथ बीजेपी नेता मुरजी पटेल ने भरा अपना नामंकन पत्र  मुंबई : आगामी तीन नवंबर को अंधेरी पूर्व  विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी अपने प्रत्याशी का एलान करते हुए मुरजी पटेल को प्रत्याशी बनाया है। जो कि  बीजेपी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले बालासाहेब की शिवसेना  के संयुक्त प्रत्याशी होंगे। पटेल शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन पत्र भरा तथा कहा की मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं और जो पार्टी कहती है वह करता हूं।मुरजी पटेल के साथ बीजेपी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार, विधायक नितेश राणे तथा मंत्री एवं शिवसेना के शिंदे धड़े के प्रवक्ता दीपक केसरकर भी मौजूद रहे. केसरकर ने गुरुवार को कहा था कि  बीजेपी और मुख्यमंत्री शिंदे की अगुवाई वाली ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ विधानसभा उपचुनाव के लिए संयुक्त प्रत्याशी खड़ा करेगी. शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट से ऋतुजा लटके नामांकन पत्र दाखिल की। उनके पति तथा निवर्तमान विधायक रमेश लटके के निधन के चलते उक्त सीट पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है। मुंबई की अंधेरी ईस्ट विधानसभा पर...

वसई विरार मनपा का बुलडोजर गरीबों अथवा कर बकाया मकानों पर चलाना गलत : मनोज बारोट

Image
वसई विरार मनपा का बुलडोजर गरीबों अथवा कर बकाया मकानों पर चलाना गलत : मनोज बारोट वसई : वसई विरार मनपा द्वारा वसीए विरार मनपा प्रभाग समिति ब कार्यक्षेत्र अंतर्गत घरपट्टी न भरे जाने पर गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाए जाने की सूचना मिलते ही भाजपा वसई विरार जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट ने घरपट्टी विभाग के उपायुक्त को सूचित किया तथा घरपट्टी बाकी वाले मकानों पर चलाए जा रहे बुलडोजर को रोकने काअनुरोध किया। ततपश्चात उपायुक्त ने तुरंत सहायक आयुक्त को इस कार्रवाई को रोकने का आदेश दिया। बारोट ने इसके लिए वसई विरार मनपा  प्रशासन को धन्यवाद भी दिया। वसई विरार मनपा के रवैये पर खेद जताते हुए बारोट ने मनपा आयुक्त अनिल पवार को लिखित पत्र के माध्यम से सवाल उठाया कि दिवाली के दौरान किसी परिवार को बेघर या बेरोजगार कर घर का किराया वसूल करना कितना उचित है?  क्या मनपा प्रशासन उन लोगों के नुकसान की भरपाई करेगा जिनके घर या जमीन बकाया भुगतान के बाद क्षतिग्रस्त हो गए हैं? समय पर कर्ज चुकाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।  इसलिए हम बकाएदारों का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन मनपा त्योहारों के मौसम में गरीबों को प...