टिकट निरीक्षक से मारपीट करने के आरोप में 18 वर्षीय एक छात्र पर हुआ मामला दर्ज

टिकट निरीक्षक से मारपीट करने के आरोप में 18 वर्षीय एक छात्र पर हुआ मामला दर्ज 

वसई : रेलवे पुलिस ने उपनगरीय लोकल ट्रेन में एक टिकट निरीक्षक से कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में 18 वर्षीय एक छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक शिकायत के आधार पर, वसई रोड रेलवे पुलिस ने गुरुवार को भारतीय दंड संहिता की धारा-353 के अलावा अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर हुई थी। आरोपी व्यक्ति ने निरीक्षक को अपना टिकट दिखाने से कथित तौर पर इंकार कर दिया और उनके सहयोगी को अपशब्द कहे और दोनों के साथ मारपीट की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी रेलवे कर्मचारी की वर्दी फाड़ दी और उनके सहयोगी को लात मारी। हालांकि, इस मामले के संबंध में अब तक किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...