Posts

सात मंजिला इमारत से गिर कर तीन वर्षीय बच्ची की मौत

Image
  सात मंजिला इमारत से गिर कर तीन वर्षीय बच्ची की मौत वसई : वसई में शुक्रवार को एक आवासीय इमारत की सातवीं मंजिल से गिर कर तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। माणिकपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब सात बजे वसई कस्बे के एक हाउसिंग सोसायटी में हुई। उन्होंने बताया कि घटना के समय बच्ची श्रेया महाजन सातवीं मंजिल के अपार्टमेंट में सो रही थी।बच्ची की मां उसके बड़े भाई को स्कूल बस के लिए इमारत के गेट तक छोड़ने गई थी।अधिकारी ने बताया कि नींद से जागने पर बच्ची अपनी मां को ढूंढने लगी और उसके न मिलने पर वह मोबाइल फोन लेकर बालकनी में चली गई। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन बच्ची के हाथ से फिसल कर नीचे गिर गया जिसके बाद वह बालकनी से बाहर की ओर झुकी और अचानक नीचे गिर गयी। नीचे गिरने के बाद बच्ची खून से लथपथ पायी गयी और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

पालघर भाजपा बोईसर मंडल द्वारा वनभाजी महोत्सव का हुआ आयोजन

Image
पालघर भाजपा बोईसर मंडल द्वारा वनभाजी महोत्सव का हुआ आयोजन  पालघर भारतीय जनता पार्टी बोईसर मंडल द्वारा डॉन बास्को स्कूल में आयोजित रानभाजी (वनभाजी) महोत्सव को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ी। इस महोत्सव में करीबन 140 तरह की विभिन्न प्रकार की बहुउपयोगी वनस्पति भाजी का स्टाल लगाया गया । इस महोत्सव में स्कूली छात्र/छात्राओं ने भी भाग लिया,जिसमे छात्रों व लोगो को कई सैकड़ो ऐसी बहुउपयोगी वनस्पतियों से रूबरू होने का मौका मिला जिसका उन्होंने नाम तक नही सुना था । इस मौके पर पालघर जिला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में बापजी काठोले,अर्चना वाणी,नंदकुमार पाटिल,संतोष जनाठे, अशोक वड़े,जितेंद्र शंखे,प्रमोद आरेकर,तेजराज हजारी,महावीर जैन,कृपालसिंह रावत,आशीष शंखे,सुभाष पंडित,कुणाल शंखे,जयशंकर नायर,ज्योति भोये,रंजना शंखे,वीना देशमुख,तुलसी छीपा,अर्चना पाटिल, वैशाली सादुलवाड़ समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कोरोना काल के पहले भी बोईसर में पहली बार भाजपा के संगठन जिला महासचिव संतोष जनाठे के सानिध्य में वनभाजी महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमे दूर दराज से लोग देखने आए थे।

रेलवे सुरक्षा बल ( आरपीएफ ) मना रहा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव

Image
रेलवे सुरक्षा बल ( आरपीएफ ) मना रहा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मुंबई  ( ओ पी तिवारी ) : देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके मद्देनजर आर.पी. एफ़ ,अंधेरी भी देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में जागरूकता पैदा करने में अपना योगदान दे रहा है। इसी क्रम में 1 जुलाई 2022 को आर. पी. एफ़,अंधेरी स्टेशन (पश्चिम रेलवे) से मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो पश्चिम रेलवे के अधिकार क्षेत्र के 75 महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन से गुजरते हुए साबरमती आश्रम तक पहुंचेगी इस रैली में 44 मोटरसाइकिल पर आर. पी. एफ  अंधेरी स्टेशन व पश्चिम रेलवे के अन्य आर पी एफ़ थानों से कुल 88 आरपीएफ कर्मियों ने भाग लिया है, यह 01 जुलाई को शाम 4 बजे अंधेरी स्टेशन पर वरिष्ठ निरीक्षक वीरम सिंह द्वारा भव्य स्वागत के बाद रवाना हुई ।उक्त रैली साबरमती आश्रम होते हुए व भारत के प्रमुख शहरों व रेलवे स्टेशनों को कवर करते हुए 13 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पहुंचेगी ,रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आयोजित इस  मोटरस...

मार पीट कर महिला को घर से निकाला, पति की विषम परिस्थितियों में मौत,सारी जमीन ससुराल जनियों के नाम

Image
मार पीट कर महिला को घर से निकाला, पति की विषम परिस्थितियों में मौत,सारी जमीन ससुराल जनियों के नाम बिनैका ( संदीप सिंह ) ;  बिनैका ग्राम सभा में रहने वाली इन्दू तिवारी पत्नी अभिषेक तिवारी उम्र 27 वर्ष जिनके दो छोटे बच्चे क्रमश: 8 वर्ष और 6 वर्ष के है, ने बताया कि उन्हें दिनांक 14 मई 2021 को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया जिसके बाद उन्होंने अपने मायके की शरण ली। इस सम्बन्ध में एक तहरीर थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा को दिया लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई l   इस दौरान उनके पति की सारी सम्पत्ति को ससुराल वालो ने बहला फुसला कर वसीयतनामा करा लिये जिसकी जानकारी पीड़ित महिला को तक नहीं होने दिया गया। दिनाक 13/01/ 2022 को रात्रि 12 बजे विषम परिस्थितियों में अभिषेक की मौत हो जाती है जिसपे हत्या का शक जताया जा रहा है । पत्नी के पहुंचने से पहले ही शव जला दिया जाता है। पीडिता इस दुखभरी घडी में अपने दो छोटे बच्चों के साथ अपने मायके वापस लौट जाती है। इसके बाद पीडिता अपना और अपने बच्चो के हक के लिए 10/05/2022 को ग्राम प्रधान व लेखपाल बिनैका से पति की संपत्ति में  वरासत दर्ज...

अपवा की जिलास्तरीय बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर हुयी चर्चा

Image
अपवा की जिलास्तरीय बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर हुयी चर्चा बैठक में जिलास्तरीय कमिटी का हुआ विस्तार हाजीपुर/राजापाकर : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस के परिसर में अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन वैशाली का जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने किया जबकि संचालन जिला अध्यक्ष कालेश्वर कुमार ने किया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कालेश्वर कुमार ने कहा कि हम सभी पत्रकार अनेकों तरह के मुसीबतों को झेल कर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं परंतु पत्रकारों के हितों की चिंता न शासन को है नाहीं प्रशासन को है । इसलिए संगठन ही एक ऐसा माध्यम है जिसके बलबूते पर हम अपनी मांगों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में सक्षम होते हैं। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार मितभाषी ने कहा कि संघ में बल होता है और हम सभी को संगठित होना चाहिए । वही प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा की भले ही हम सब अलग-अलग बैनर के संवाददाता हो सकते हैं परंतु हम सभी पत...

गांव की किशोरियों ने समर कैंप में आराजीलाईन में सीखे आत्म निर्भरता के गुर

Image
गांव की किशोरियों ने समर कैंप में आराजीलाईन में सीखे आत्म निर्भरता के गुर राजातालाब में किशोरी समर कैम्प का भव्य समापन  सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बेटियों ने की मन की बात राजातालाब/ वाराणसी ( राजकुमार गुप्ता ) : आराजी लाइन ब्लॉक के समक्ष जन शिण केन्द्र अम्बेडकर नगर व मनरेगा मज़दूर यूनियन की ओर से आराजीलाईन ब्लाक के पास स्थित यूनियन सभागार मे आयोजित समर कैंप में राजातालाब सहित आसपास के गांवों की किशोरियों ने आत्मनिर्भरता का गुर सीखा। छह महीने तक चलने वाले इस समर कैंप में क्या नहीं सिखाया गया। इस कैंप का किशोरियों ने भरपूर लुत्फ उठाया। छह माह के बाद रविवार को समारोह पूर्वक कैंप का राजातालाब स्थित सम्पूर्णा लान में समापन हुआ। बता दें कि ग्रामीण किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जन शिक्षण केन्द्र अम्बेडकर नगर संस्था व मनरेगा मज़दूर यूनियन के तत्वाधान में जनवरी से किशोरी व्यावसायिक कैम्प की शुरुआत की हुई थी। कैम्प में राजातालाब गांव और आसपास के करीब बीस अलग-अलग गांव बीरभानपुर, कुंडरिया, गणेशपुर, मेंहदीगंज, चक्रपानपुर, टोडरपुर, हरपुर, भीखारीपुर, महगांव, हरसोस आदि की करीब 80 किशोर...

प्रेमी व प्रेमिका की राहें हुई जुदा, पंचायत के फैसले के बाद बेबस युगल अपने मां-बाप के साथ गए घर

Image
प्रेमी व प्रेमिका की राहें हुई जुदा, पंचायत के फैसले के बाद बेबस युगल अपने मां-बाप के साथ गए घर युगल की जाति बनी सबसे बड़ी बांधा राजातालाब, वाराणासी ( राजकुमार गुप्ता ) :  राजातालाब पुलिस का प्रयास उस समय रंग ले आया जब युवती ने युवक को पहचानने से इंकार किया इस फ़ैसले के बाद पंचायत ने भी प्रेमी-प्रेमिका को अलग-अलग रहने का फरमान जारी कर दिया। यह घटना राजातालाब क्षेत्र की है। जहां कुछ दिन पहले प्रेमी ने प्रेमिका से विवाह का दावा करते हुए ससुरालियो पर पत्नी को बंधक बनाकर रखने और विदाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीते गुरुवार को कलाई की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश किया इलाज के बाद सेहत मे थोड़े सुधार के बाद शनिवार को तहसील राजातालाब के चौखट पर जाकर एसडीएम, सीओ सदर, थानाध्यक्ष राजातालाब से अपने प्यार को पाने की गुहार लगाया। एसडीएम ने क्षेत्राधिकार सदर और थानाध्यक्ष को उक्त मामले का हल निकालने हेतु निर्देशित किया तत्पश्चात् थानाध्यक्ष उसी दिन शाम को दोनों पक्षों को राजातालाब थाने पर बुलाया। इसके बाद चला पंचायत का दौर। अंतरजातीय विवाह का युगल के परिजनों ने कड़ा विरोध किया और दोनों को को अल...