Posts

जंगल में मंगल, बाटी चोखा और जिलेबी

Image
जंगल में मंगल, बाटी चोखा और जिलेबी मुंबई ( ओ. पी. तिवारी ) : मुंबई में अभी मनपा चुनाव का घंटनाद नही हुआ किंतु आगामी मनपा चुनाव की सुगबुगाहट से ही नेता मंडली द्वारा उत्तर भारतीय वोटरों को लुभाने का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक नेता उत्तर भारतीय समाज की बखिया उधेड़ते हुए उन्हें बाटी चोखा और मिक्स तेल से बनी जिलेबी खिला कर बीमार करने पर आमदे हुए हैं। कभी कभार तो ऐसा भी देखा जाता है कि उत्तर भारतीय समाज चना चबैना व  गमछा पाकर तथा नेता द्वारा कंधे पर हाथ रख देने मात्र से ही फोटो खिंचाने  से खुश हो जाते है। इसी कड़ी में गत दिनों आरे पिकनिक पार्क में हुआ कार्यक्रम काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक उक्त कार्यक्रम का आयोजन मुरजी पटेल ( काका ) द्वारा किया गया था, जिसमे पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र दुबे को कार्य सम्राट के रूप में पेश किया गया।जिसके चलते ब्राह्मण समाज दो भागों में विभक्त हो गया। बड़ी बात तो यह कि उक्त कार्यक्रम में "उत्तर प्रदेश दिवस" मनाने वाले अमरजीत मिश्रा नदारद रहे। जिसके चलते लोगों में काफी उठक पठक जारी है। लोगों में तमाम शंका भरे सवाल पैदा हो रहे हैं। यदि बा...

गोकशी रोकने गए पुलिसकर्मियों पर हुआ जानलेवा हमला

Image
गोकशी रोकने गए पुलिसकर्मियों पर हुआ जानलेवा हमला  पालघर : पालघर जिले में गोकशी रोकने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों की एक टीम पर 13 लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मांस की दुकान में चोरी कर लाई गई गायों को काटा जा रहा है। जिसके बाद चार पुलिसकर्मियों की एक टीम बुधवार शाम तारापुर में इसकी जांच करने गई जहां देखा गया कि कुछ लोगों द्वारा गोकशी की जा रही है उसके उपरांत वहां पहुंची पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया। मांस की दुकान में कुछ गायों को गोकशी के लिए बांध कर रखा गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम के कुछ पुलिसकर्मी हमले में घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। उन्होंने बताया कि पुलिस तीन आरोपियों अंसारी दमनवाला, सोहेब अल्लाबकर कौलारिकर और सुलेमान पाटनी को पकड़ने में कामयाब रही, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 353 (लोक सेवक क...

मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के पुलिसकर्मियों का सराहनीय कार्य

Image
मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के पुलिसकर्मियों का सराहनीय कार्य मुंबई : मुंबई में 6 से 11 वर्ष के चार बच्चे एक लोकल ट्रेन पर चढ़ गए,लोकल ट्रेन में भारी भीड़ के चलते उनकी मां स्टेशन पर ही रह गयीं। जिसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई के कारण महिला अपने बच्चों से मिल पाई। उक्त घटना 26 जनवरी की है जब कुछ  पुलिसकर्मी और उप निरीक्षक उज्ज्वल आर्के गणतंत्र दिवस के अवसर पर मीरा रोड से गेटवे ऑफ इंडिया तक साइकिल से गए थे। वापसी में वे चर्चगेट से मीरा रोड के लिए लोकल ट्रेन में सवार हो गए। अंधेरी स्टेशन पर दो महिलाएं लोकल ट्रेन में चढ़ीं जो की परेशान दिख रही थीं और रो रही थीं। आर्के ने जब पूछा तो सोनी सिंह नामक महिला ने कहा कि वह अपनी सास और चार बच्चों (तीन बेटे और एक बेटी) के साथ निकली थी। उसने बताया कि वे अंधेरी स्टेशन पर विरार के लिए ट्रेन पकड़ना चाहते थे। जब ट्रेन आई तो भीड़भाड़ के चलते महिला ने बच्चों को पहले चढ़ने दिया और महिला तथा उसकी सास के चढ़ने से पहले ट्रेन चल दी। उसकी बात सुनकर आर्के ने तत्काल रेलवे नियंत्रण कक्ष और राजकीय रेलवे पुलिस से संपर्क किया और उन्हें घटना की जान...

केंद्र सरकार द्वारा कोविड संबंधी बढ़ाए गए दिशानिर्देश

Image
केंद्र सरकार द्वारा कोविड संबंधी बढ़ाए गए दिशानिर्देश  केंद्र सरकार द्वारा कोविड संबंधी दिशानिर्देश 28 फरवरी तक बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही केंद्र शासित प्रदशों और राज्यों से किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने का आदेश दिया गया है। गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के कारण देश में कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है।अजय भल्ला ने कहा हालांकि ज्यादातर एक्टिव मामले तेजी से ठीक हो रहे हैं और अस्पतालों में कम मामले हैं , फिर भी यह चिंता का विषय है कि 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 407 जिले में सकारात्मकता दर 10 प्रतिशत से अधिक देखी जा रही हैं इसलिए कोविड विषाणु के मौजूदा रुझानों को देखते हुए सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी सावधानियों का पालन करना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने देनी चाहिए। गृह सचिव ने कहा कि राज्य प्रवर्तन एजेंसियों को कोविड संबंधी मानदंडों को सख्ती से लागू करना चाहिए जैसे कि फेस मास्क पहनना और सभी सार्वजनिक क्ष...

फर्जी जीएसटी बिल बनाने के मामले में हुई बड़ी कार्यवाई

Image
फर्जी जीएसटी बिल बनाने के मामले में हुई बड़ी कार्यवाई पालघर : सीजीएसटी पालघर कमिश्नरेट ने फर्जी बिल और जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीजीएसटी पालघर ने 1000 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जी बिल जारी करने और 181 करोड़ रुपए के जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी के आरोप में एक अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक 27 वर्षीय व्यक्ति जिसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी वह एक अकाउंटेंट और जीएसटी सलाहकार के रूप में काम करता था, जिसे सीजीएसटी पालघर कमिश्नरेट के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है।उक्त मामले की जांच डेटा माइनिंग और डेटा विश्लेषण से प्राप्त खास इनपुट के आधार पर शुरू की गई, जिसमें निथिलन एंटरप्राइजेज के माल या सेवाओं की प्राप्ति के बिना नकली चालान जारी करने के कारनामे में शामिल होने की तरफ इशारा किया गया। बाद में पता चला कि अकाउंटेंट ने मौद्रिक लाभ के लिए जीएसटी धोखाधड़ी करने के लिए अपने एक ग्राहक की पहचान चुरा ली थी। सबूत दिखाए जाने पर अकाउंटेंट ने 1,000 करोड़ रु से अधिक के फर्जी बिल जारी करने और ₹181 करोड़ के नकली आईटीसी हासिल करने का अप...

मुंबई मे नकली नोटों का खेप हुआ बरामद, सात लोग गिरफ्तार

Image
मुंबई मे नकली नोटों का खेप हुआ बरामद, सात लोग गिरफ्तार   मुंबई : मुंबई पुलिस ने जाली मुद्रा छापने और उसका वितरण करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात करोड़ रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोट बरामद किये हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक  गोपनीय सूचना के आधार पर मुंबई अपराध शाखा की इकाई-11 ने मंगलवार शाम को दहिसर चेक पोस्ट पर एक कार को रोका तथा कार में बैठे चार लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। कार की तलाशी के दौरान अपराध शाखा के अधिकारियों को एक बैग मिला जिसमें दो हजार के नकली नोटों के 250 बंडल थे, जिसका मूल्य पांच करोड़ रुपये है।  कार में सवार चारो लोगों से पूछताछ में पुलिस को उनके तीन और साथियों का पता चला है। इसके बाद पुलिस ने अंधेरी (पश्चिम) में एक होटल में छापेमारी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से (दो हजार के) नकली नोटों के सौ और बंडल मिले जिसका मूल्य दो करोड़ रुपए है। नकली नोटों के अतिरिक्त आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, 28,170 रुपये की असली मुद्रा और अन्य चीजें भी बरामद ...

तेज रफ्तार कार ने फूड स्टॉल को मारी टक्कर, 1 की मौत 5 लोग घायल

Image
तेज रफ्तार कार ने फूड स्टॉल को मारी टक्कर, 1 की मौत 5 लोग घायल  पालघर : महाराष्ट्र के पालघर में एक तेज रफ्तार कार ने फूड स्टॉल को टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई व पांच अन्य घायल हो गए.उक्त घटना पालघर के चिंचनी बीच पर हुई। बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार की रात को हुआ, जिसके बाद कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। ''26 जनवरी को छुट्टी होने के कारण बीच पर काफी भीड़ थी।हालांकि, भीड़ होने के बावजूद एक कार बीच पर पहुंच गई. कार ड्राइवर ने एक स्कूटर सवार को बचाने की कोशिश करते हुए कार से नियंत्रण खो दिया, अनियंत्रित होकर कार वहां मौजूद फूड स्टॉल से जा टकराई. इस दौरान वहां खाना खा रही महिला हादसे का शिकार हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा वहां मौजूद पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर वनगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया व साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पालघर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया।