चेंबूर के दिवालीबेन मेहता अस्पताल का अतिरिक्त नगर आयुक्त प्राजक्ता वर्मा लवंगारे ने किया औचक निरीक्षण

 चेंबूर के दिवालीबेन मेहता अस्पताल का अतिरिक्त नगर आयुक्त प्राजक्ता वर्मा लवंगारे ने किया औचक निरीक्षण


मुंबई ( ओ. पी. तिवारी ) :  बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की अतिरिक्त नगर आयुक्त (शहर) श्रीमती प्राजक्ता वर्मा लवंगारे ने 7 जुलाई 2026 की शाम चेंबूर स्थित माता रमाबाई आंबेडकर प्रसूति गृह एवं श्रीमती दिवालीबेन मेहता (मा.) सामान्य अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) की कंप्यूटर पर प्रत्यक्ष जांच की और उसके सुचारु संचालन का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल प्रशासन को प्रणाली के प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। अतिरिक्त नगर आयुक्त ने अस्पताल परिसर में स्थित खाली कर्मचारी आवासों तथा उससे सटे खाली भूखंड का भी निरीक्षण किया। इस संबंध में अब तक किए गए पत्राचार की विस्तृत जानकारी संबंधित विभाग से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या तथा प्रतिमाह होने वाले प्रसवों की जानकारी भी ली। दिवालीबेन मेहता सामान्य अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की उपलब्ध संख्या की समीक्षा करने के साथ-साथ उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में चल रहे मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा भर्ती मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं तथा समय पर उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दक्षा शाह, सह कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संतोष गायकवाड़, सामान्य अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चंद्रकांत पवार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा