बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षक अभियंता से की मुलाकात, त्वरित कार्रवाई का मिला आश्वासन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षक अभियंता से की मुलाकात, त्वरित कार्रवाई का मिला आश्वासन

नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व एवं वसई तालुका के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हाल ही में हुई अतिवृष्टि के कारण कई दिनों तक बाधित रहे विद्युत आपूर्ति के मुद्दे को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) के वसई स्थित अधीक्षक अभियंता से मुलाकात कर नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई से 8 जुलाई 2026 के बीच हुई भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण वसई तालुका के अनेक क्षेत्रों में लगातार पांच दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे हजारों नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष एवं नगरसेविका प्रज्ञा कमलाकर पाटील के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षक अभियंता से विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा गटनेता अशोक शेळके, नगरसेवक चंद्रकांत गोरीवले, जयप्रकाश वझे, शरद सुर्वे, अभय कक्कड़, विशाल जाधव, स्मिता पाटील, पूर्व नगरसेवक भूपेंद्र पाटील, भाजपा जिला सचिव शशिकांत दुबे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रज्ञा पाटील ने नालासोपारा रेलवे स्टेशन परिसर, संयुक्त नगर, अलकापुरी, आइडियल स्कूल परिसर, जे.बी.एस. स्कूल क्षेत्र, नादब्रह्म परिसर, सर्वे क्रमांक-111, अंबिका नगर, माऊली नगर, राजनगर, विजय पार्क, दुबे मेडिकल कॉलेज परिसर, आचोळे मुख्य मार्ग, मजेठिया परिसर, राजमाता नगर, शंखेश्वर नगर सहित वसई तालुका के अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी गंभीर समस्याओं को विस्तार से रखा। वहीं, सभी नगरसेवकों ने अपने-अपने प्रभागों में बार-बार बिजली ट्रिप होने, लो-वोल्टेज की समस्या, पुराने ट्रांसफॉर्मरों पर बढ़ते भार, बाढ़ के दौरान पानी में डूब जाने वाले विद्युत डीपी एवं ट्रांसफॉर्मरों से उत्पन्न खतरे तथा नागरिकों को होने वाली अन्य कठिनाइयों की जानकारी अधीक्षक अभियंता को दी। प्रत्येक क्षेत्र की समस्याओं पर अलग-अलग चर्चा कर शीघ्र समाधान की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थित विद्युत डीपी एवं ट्रांसफॉर्मरों की ऊंचाई बढ़ाई जाए, बढ़ते विद्युत भार के अनुसार नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए जाएं, पुरानी विद्युत व्यवस्था का आधुनिकीकरण किया जाए तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तकनीकी सर्वेक्षण कर स्थायी समाधान लागू किए जाएं। महावितरण के अधीक्षक अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यक सुधारात्मक उपाय जल्द से जल्द लागू किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा