कुंभार पाड़ा में अवैध निर्माणों का बोलबाला, नियमों को ठेंगा दिखाकर जारी है निर्माण कार्य...

कुंभार पाड़ा में अवैध निर्माणों का बोलबाला, नियमों को ठेंगा दिखाकर जारी है निर्माण कार्य...

मनपा अधिकारी कुंभकर्णी नींद में है या संरक्षणदाता की निभा रहे है भूमिका...?? निर्माण स्थल पर मनपा का बुल्डोजर पहुंचा, कार्रवाई किए बिना लौटने से उठे सवाल...

विरार : वसई-विरार शहर मनपा के प्रभाग समिति 'सी' कार्यक्षेत्र कुंभार पाड़ा क्षेत्र में अवैध निर्माणों का सिलसिला लगातार जारी रहने से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि संबंधित विभाग की जानकारी के बावजूद निर्माणकर्ता बेखौफ होकर नियम-कायदों को धता बताते हुए निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे हैं, जबकि मनपा प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिना वैध अनुमति के निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अवैध निर्माणकर्ताओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सबसे अधिक चर्चा उस घटना की हो रही है, जब मनपा का बुल्डोजर और अधिकारी निर्माण स्थल तक पहुंचे, लेकिन कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त किए बिना ही वापस लौट गए। इस घटनाक्रम के बाद नागरिकों के बीच कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण वास्तव में अवैध था तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई, और यदि वैध था तो इसकी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं दी गई..?? नागरिकों का आरोप है कि केवल औपचारिक निरीक्षण कर लौट जाने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर संदेह गहरा रहा है। इससे यह संदेश जा रहा है कि अवैध निर्माण करने वालों को किसी न किसी स्तर पर संरक्षण प्राप्त है। परिणामस्वरूप अन्य लोग भी नियमों की अनदेखी कर अवैध निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित हो सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने मनपा आयुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा की जाए तथा यदि निर्माण अवैध पाया जाता है तो बिना किसी भेदभाव के तत्काल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। साथ ही कार्रवाई में लापरवाही बरतनेवालों के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की जाए। 

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा