वसई रोड–विरार के बीच जलभराव से लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित, सीमित रूप से चल रहीं ट्रेनें

वसई रोड–विरार के बीच जलभराव से लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित, सीमित रूप से चल रहीं ट्रेनें...

वसई : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब पश्चिम रेलवे की उपनगरीय रेल सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। वसई रोड और विरार रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर जलभराव होने के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं सीमित रूप से संचालित की जा रही हैं। इसके चलते यात्रियों को ट्रेनों के विलंब और भीड़भाड़ का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भारी वर्षा के कारण ट्रैक पर पानी भर जाने से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति कम कर दी गई है और कई सेवाओं का संचालन नियंत्रित तरीके से किया जा रहा है। इससे कई लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। स्थिति पर रेलवे प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। रेलवे की तकनीकी एवं इंजीनियरिंग टीम ट्रैक पर जमा पानी की निकासी और सेवाओं को सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही जलस्तर कम होगा, रेल सेवाओं को पूरी तरह सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर लें, संभावित विलंब को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें तथा आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। लगातार बारिश के चलते आने वाले कुछ घंटों तक रेल सेवाओं पर असर बने रहने की संभावना जताई गई है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा