पालघर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को छुट्टी के निर्देश...

पालघर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को छुट्टी के निर्देश...

पालघर : भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा 6 जुलाई के लिए पालघर जिले में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड़ ने जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि मौसम की स्थिति प्रतिकूल बनी रहती है, तो विद्यालय प्रबंधन आवश्यकता के अनुसार ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर सकते हैं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों, अभिभावकों तथा नागरिकों से मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार नजर बनाए रखने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह भी दी गई है। जिला प्रशासन ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा