विद्यार्थियों की सुरक्षा केवल परिवार या विद्यालय की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है - शिवप्रताप सिंह सोमवंशी

विद्यार्थियों की सुरक्षा केवल परिवार या विद्यालय की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है - शिवप्रताप सिंह सोमवंशी

दसवीं तक बच्चों को अभिभावक स्वयं स्कूल छोड़ें और लेकर आएं, शिवप्रताप सिंह सोमवंशी की अपील 


नालासोपारा : विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सामाजिक संगठन परिवर्तन संगठन ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं अभिभावकों से महत्वपूर्ण अपील की है। संगठन के प्रतिनिधि शिवप्रताप सिंह सोमवंशी ने नालासोपारा के सभी विद्यालयों को संबोधित पत्र जारी कर आग्रह किया है कि यथासंभव कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों को उनके अभिभावक स्वयं स्कूल छोड़ने और छुट्टी के बाद घर लेकर आने की व्यवस्था करें। पत्र में कहा गया है कि वर्तमान समय में समाज में विभिन्न प्रकार की असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। स्कूली बच्चों को गलत संगति में फंसाने, नशे की लत लगाने, बहला-फुसलाकर अपहरण करने अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल करने जैसी घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। पत्र के अनुसार, अधिकांश अभिभावक छोटे बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने की जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन जैसे-जैसे बच्चे आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा में पहुंचते हैं, उन्हें अकेले स्कूल आने-जाने की अनुमति दे दी जाती है। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व बच्चों को अपने प्रभाव में लेने या उनका गलत फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। परिवर्तन संगठन ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि यदि संभव हो तो कम से कम दसवीं कक्षा तक अपने बच्चों को स्वयं स्कूल पहुंचाएं और छुट्टी के बाद घर लेकर आएं। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें गलत प्रवृत्तियों और असामाजिक तत्वों से दूर रखने में मदद मिलेगी। संगठन ने विद्यालय प्रशासन से भी आग्रह किया है कि इस विषय पर अभिभावक बैठकों, सूचना पट्टों तथा विद्यार्थियों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक अभिभावक बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग हो सकें। पत्र के अंत में शिवप्रताप सिंह सोमवंशी ने कहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा केवल परिवार या विद्यालय की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग और जागरूकता से बच्चों का भविष्य अधिक सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा