बाढ़ के बाद वसई-विरार में नया खतरा : वाहनों में घुस रहे सांप, स्कूटी से निकला गैर-विषैला सर्प

बाढ़ के बाद वसई-विरार में नया खतरा : वाहनों में घुस रहे सांप, स्कूटी से निकला गैर-विषैला सर्प..

वसई : वसई-विरार में हाल ही में आई बाढ़ के बाद अब नागरिकों के सामने एक नया खतरा उभरकर सामने आया है। बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही अपने बिलों से बाहर निकले सांप सुरक्षित और गर्म स्थान की तलाश में वाहनों में घुसते नजर आ रहे हैं। इसे देखते हुए नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। ताजा घटना वसई की है, जहां एक स्कूटी के अंदर गैर-विषैला सांप छिपा हुआ मिला। वाहन मालिक की सूचना पर सर्पमित्र तत्काल मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश और बाढ़ के कारण सांपों के बिलों में पानी भर जाने से वे बाहर निकलने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में वे सूखी, सुरक्षित और गर्म जगह की तलाश में वाहनों के इंजन, सीट के नीचे या अन्य हिस्सों में शरण ले लेते हैं। सर्प विशेषज्ञों ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में वाहन स्टार्ट करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें। यदि वाहन में सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे स्वयं पकड़ने का प्रयास करें। तत्काल स्थानीय सर्पमित्र या संबंधित बचाव संगठन को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके। बारिश और बाढ़ के बाद इस तरह की घटनाओं में वृद्धि की संभावना को देखते हुए प्रशासन और वन्यजीव विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने तथा अफवाहों से बचने की भी अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा