बिलालपाड़ा रेलवे ब्रिज के समीप अवैध निर्माणों का आरोप, मनपा प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल..

बिलालपाड़ा रेलवे ब्रिज के समीप अवैध निर्माणों का आरोप, मनपा प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल..

नालासोपारा : वसई-विरार शहर महानगरपालिका की प्रभाग समिति 'एफ' के कार्यक्षेत्र अंतर्गत बिलालपाड़ा स्थित रेलवे ब्रिज के समीप कथित रूप से लगातार अवैध निर्माण किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में नियमों और निर्माण संबंधी प्रावधानों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य जारी है, जबकि जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि कांतु चौहान द्वारा कथित रूप से भ्रष्टाचार और दबंगई के बल पर लगातार अवैध निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे लोगों में नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। नागरिकों का आरोप है कि प्रभाग समिति 'एफ' के सह आयुक्त मनोज वनमाली के समक्ष कई बार शिकायतें और जानकारी पहुंचाने के बावजूद कार्रवाई के नाम पर केवल टालमटोल की जाती है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि समय रहते अवैध निर्माणों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में क्षेत्र में और भी अनधिकृत निर्माणों को बढ़ावा मिल सकता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि संबंधित स्थल का तत्काल संयुक्त निरीक्षण कराया जाए और यदि निर्माण नगर निगम की अनुमति के बिना पाया जाता है तो महाराष्ट्र नगर नियोजन एवं महानगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी मांग की गई है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही अथवा मिलीभगत सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विभागीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि यदि नगर प्रशासन अवैध निर्माणों के विरुद्ध निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई करता है तो इससे कानून का सम्मान बढ़ेगा तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लग सकेगी।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा