विरार पूर्व स्थित पापड़खिंड बांध से पानी छोड़े जाने की खबर अफवाह, नागरिक भ्रामक संदेशों से रहें सावधान..

विरार पूर्व स्थित पापड़खिंड बांध से पानी छोड़े जाने की खबर अफवाह, नागरिक भ्रामक संदेशों से रहें सावधान...

वसई : वसई-विरार शहर मनपा ने विरार पूर्व स्थित फुलपाड़ा के पापड़खिंड बांध से पानी छोड़े जाने संबंधी वायरल हो रही खबरों का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है। मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बांध से पानी छोड़े जाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मनपा द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पापड़खिंड बांध 5 जुलाई को अपनी पूर्ण जलभराव क्षमता तक पहुंच चुका था। इसके बाद बांध के स्पिलवे (अधिशेष जल निकासी मार्ग) से अतिरिक्त पानी स्वाभाविक रूप से बह रहा है, जो एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बांध में पानी छोड़ने के लिए किसी प्रकार का गेट (स्लूइस गेट) मौजूद नहीं है, इसलिए बांध से नियंत्रित तरीके से पानी छोड़े जाने का प्रश्न ही नहीं उठता।महानगरपालिका ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलाए जा रहे भ्रामक संदेशों पर विश्वास न करें। ऐसे संदेश अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। नागरिक केवल महानगरपालिका तथा संबंधित सरकारी विभागों द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।मनपा प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को आगे साझा न करें तथा जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए अफवाहों से बचें। साथ ही, लगातार हो रही बारिश को देखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा