भारी बारिश के चलते नालासोपारा का हाल हुआ बेहाल, सड़कें तालाब में हुई तब्दील

भारी बारिश के चलते नालासोपारा का हाल हुआ बेहाल, सड़कें तालाब में हुई तब्दील..

नालासोपारा : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नालासोपारा की रफ्तार थाम दी है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कई प्रमुख मार्गों पर घुटनों तक पानी भर जाने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण कई रिहायशी इलाकों, बाजारों और गलियों में भी पानी भर गया है।

जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को घरों और दुकानों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।।लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यदि वर्षा का यही सिलसिला जारी रहा, तो निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा