वसई-विरार में भारी बारिश से महावितरण को बड़ा नुकसान, 91 बिजली के खंभे गिरे, 62 सबस्टेशन क्षतिग्रस्त...

वसई -विरार में भारी बारिश से महावितरण को बड़ा नुकसान, 91 बिजली के खंभे गिरे, 62 सबस्टेशन क्षतिग्रस्त...

वसई : लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण वसई-विरार क्षेत्र में महावितरण के बिजली वितरण नेटवर्क को व्यापक नुकसान पहुंचा है। महावितरण के अनुसार, अब तक 91 बिजली के खंभे गिर चुके हैं, जबकि 62 विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन) क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस आपदा से विभाग को एक करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ और शाखाएं बिजली लाइनों पर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। अनेक इलाकों में खंभे गिरने और उपकरण क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। महावितरण की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं और क्षतिग्रस्त लाइनों, ट्रांसफार्मरों तथा अन्य उपकरणों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। महावितरण ने नागरिकों से अपील की है कि टूटे हुए बिजली के तारों, झुके या गिरे हुए खंभों तथा विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल महावितरण के नियंत्रण कक्ष या हेल्पलाइन पर दें। विभाग ने कहा है कि मौसम सामान्य होते ही शेष प्रभावित क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा