पालघर में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 48 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने 38 लाख रुपये कराए फ्रीज

पालघर में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 48 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने 38 लाख रुपये कराए फ्रीज

पालघर : पालघर जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 48 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 38 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। पुलिस के अनुसार, ठगों ने पीड़ित को विभिन्न बहानों से अपने जाल में फंसाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर पुलिस और संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साइबर पोर्टल और संबंधित बैंकों के समन्वय से कार्रवाई करते हुए 38 लाख रुपये फ्रीज कराए, जिससे बड़ी राशि सुरक्षित हो गई। शेष राशि का पता लगाने और आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक खाते, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन लेनदेन की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या निकटतम साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा