प्रभाग क्र. 19 की पार्षद लता रणधीर कांबले ने पालक मंत्री गणेश नाईक को सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधूरे कार्य जल्द पूरे कराने की कि मांग...
प्रभाग क्र. 19 की पार्षद लता रणधीर कांबले ने पालक मंत्री गणेश नाईक को सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधूरे कार्य जल्द पूरे कराने की कि मांग...
वसई : पालघर जिले के पालक मंत्री गणेश नाईक के वसई-विरार शहर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान प्रभाग क्रमांक क्र. 19 की पार्षद लता रणधीर कांबले की ओर से बहुजन विकास आघाड़ी वालिव मंडल के प्रवक्ता रणधीर कांबले ने मंत्री एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-48 पर कई विकास कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा पिछले तीन महीनों से संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारियों के टालमटोल रवैये के कारण स्थानीय नागरिकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में पालक मंत्री गणेश नाईक द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण और राहत कार्यों की समीक्षा की सराहना करते हुए उनसे अनुरोध किया गया कि उनके निर्देशानुसार संबंधित विभाग अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराए।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं :-
वार्ड क्रमांक 19 में अधूरे पड़े सर्विस रोड का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए।
अधूरी ड्रेनेज लाइन का कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए।
खराब पड़ी केबल लाइनों की मरम्मत कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
लंबे समय से बंद पड़ी हाईमास्ट लाइटों को चालू कराया जाए।
पार्षद लता रणधीर कांबले ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करेगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को राहत मिल सके और मूलभूत सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकें।

Comments
Post a Comment