मीरा रोड में निर्माणाधीन इमारत पर 120 फीट ऊंची टावर क्रेन गिरी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
मीरा रोड में निर्माणाधीन इमारत पर 120 फीट ऊंची टावर क्रेन गिरी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
मीरा रोड : गुरुवार देर रात मीरा रोड पूर्व स्थित जेपी नॉर्थ आवासीय परिसर में निर्माणाधीन इमारत पर लगभग 120 फीट ऊंची टावर क्रेन अचानक गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 21 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेन गिरते ही निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग तथा आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल युवक को मलबे से निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय निर्माण कार्य जारी था। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित प्रशासनिक विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।इस हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments
Post a Comment