नरसिंग फाउंडेशन द्वारा कुश्ती महादंगल का आयोजन सम्पन्न

नरसिंग फाउंडेशन द्वारा कुश्ती महादंगल का आयोजन हुआ सम्पन्न

मुंबई : नरसिंग फाउंडेशन द्वारा कुश्ती का महादंगल का आयोजन कांदिवली पुर्व स्थित विलासराव देशमुख मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया गया। इस कुश्ती के महा मुकाबला में महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब के पहलवानों ने  अपने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि इस कुश्ती महादंगल का आयोजन नरसिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष,कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट एवं महाराष्ट्र पुलिस में डीसीपी नरसिंह यादव एवं शिल्पी यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले, मीरा-भाईंदर, वसई-विरार के पुलिस कमिश्नर नितेश कौशिक,बॉलीवुड अभिनेता मुकेश ऋषि, विधायक संजय उपाध्याय, वरिष्ठ समाजसेवक रामकुमार पाल सहित भारी संख्या में बॉलीवुड सेलिब्रिटी,राजनेता, समाजसेवक शामिल हुए एवं कुश्ती में शामिल पहलवानों का हौसला बढ़ाया। कुश्ती महादंगल को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा