मनसे नेता संतोष धुरी आतंकवादी और जिहादी ताकतों के खिलाफ लडऩे के लिए भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल

मनसे नेता संतोष धुरी आतंकवादी और जिहादी ताकतों के खिलाफ लडऩे के लिए भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल

मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पूर्व पार्षद और नेता संतोष धुरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने पार्टी में स्वागत किया और कहा कि पार्टी में संतोष धुरी को सम्मान दिया जाएगा। अमित साटम ने भाजपा मुंबई कार्यालय में कहा कि संतोष धुरी भाजपा में शामिल हो रहे हैं और मैं उनका स्वागत करता हूं। वर्ली में जिस वार्ड में संतोष धुरी हैं, वहां 560 स्क्वेयर फीट का घर देने का काम किया है। मराठी लोगों को भी घर दिए गए हैं। जिस हिंदुत्व के लिए वह लड़ रहे थे। हिंदुत्व का रंग फीका नहीं पडऩा चाहिए। अमित साटम ने कहा, संतोष धुरी आतंकवादी और जिहादी ताकतों के खिलाफ लडऩे के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। संतोष धुरी ने कहा कि मैं मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मैं घोषणा कर रहा हूं कि मैं शामिल हो गया हूं। जिस पार्टी में मैं था। जब 2007 में पार्टी बनी थी, तब हम शिवसेना से मनसे में शामिल हुए थे। हम मनसे में शाखा अध्यक्ष और पार्षद बने। हमारा खून भगवा है। लेकिन मनसे अध्यक्ष ने जिस पार्टी के साथ गठबंधन किया है, वहां असली हिंदुत्व नहीं रह गया है। हमने गठबंधन में पार्टी की ओर से सिर्फ 2 सीटें मांगी थीं लेकिन उन्होंने हमें नहीं दीं । इसलिए हमने मनसे छोडऩे का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को संतोष धुरी ने मनसे के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद संतोष धुरी मंत्री नीतेश नारायण राणे के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इसके बाद आज संतोष धुरी भाजपा में शामिल हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा