Posts

Showing posts from December, 2025

महाराष्ट्र आगामी BMC चुनाव : नामांकन दाखिल करने हेतु अवकाश के दिन भी कार्यालय खुले रखने की मांग

Image
महाराष्ट्र आगामी BMC चुनाव : नामांकन दाखिल करने हेतु अवकाश के दिन भी कार्यालय खुले रखने की मांग मुंबई : महाराष्ट्र में होने वाले आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक निर्धारित की गई है, जो अत्यंत कम है। इस अवधि में अवकाश के दिन शामिल होने के कारण वास्तविक कार्यदिवस बहुत सीमित रह जाते हैं। नामांकन पत्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण, तकनीकी एवं कानूनी दस्तावेज होता है, जिसकी तैयारी, आवश्यक कागजातों की पूर्ति तथा नियमों के अनुसार जांच के लिए पर्याप्त समय मिलना आवश्यक है। कम समय उपलब्ध होने के कारण नामांकन प्रक्रिया में अनजाने में त्रुटियां रह जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, जिससे उम्मीदवारों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। इस पृष्ठभूमि में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने प्रशासन से मांग की है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं न्यायसंगतता बनाए रखने के लिए नामांकन पत्रों के दाखिल एवं जांच हेतु कम से कम एक अवकाश के दिन भी कार्यालय खुले रखे जाएं। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक उम्मी...

महायुति में सीट वितरण को लेकर बीजेपी और शिवसेना में लगभग बन गई है सहमति...

Image
महायुति में सीट वितरण को लेकर बीजेपी और शिवसेना में लगभग बन गई है सहमति... मुंबई : मुंबई में बीएमसी चुनाव के लिए महायुति में सीट वितरण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी की 227 सीटों में से बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच लगभग 200 सीटों पर सहमति बन चुकी है, जबकि 27 सीटों पर अभी भी चर्चा जारी है। इस विषय पर जल्द ही एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. अजित पवार की भूमिका पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी उन्हें मुंबई में सीमित संख्या में (लगभग 10-14) सीटें देने के पक्ष में है, जबकि अजित पवार अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने बताया कि 200 सीटों पर बातचीत पूरी हो चुकी है. उन्होंने आगे कहा कि 27 सीटों पर वार्ता चल रही है और महायुति की स्थिति मजबूत है। बीएमसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और यह 30 दिसंबर तक चलेगी। मतदान 15 जनवरी 2026 को होगा। मुंबई के बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटें हैं, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। पिछली बार भाजपा ने 84 सीटें जीतकर मेयर...

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आरोप : ठाकरे बंधु केवल सत्ता के लिए एक साथ आए हैं उनके पास विकास की कोई योजना नहीं है

Image
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आरोप : ठाकरे बंधु केवल सत्ता के लिए एक साथ आए हैं उनके पास विकास की कोई योजना नहीं है मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को आरोप लगाया कि ठाकरे बंधु केवल सत्ता के लिए एक साथ आए हैं और मुंबई के विकास के लिए उनके पास कोई योजना नहीं है। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने 15 जनवरी को होने वाले बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों से पहले बुधवार को गठबंधन की घोषणा की। प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के प्रमुख शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि चचेरे भाइयों की प्रेसवार्ता में विकास का कोई जिक्र नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ''(शिवसेना के संस्थापक) बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से भटकने वालों को पिछले साल के विधानसभा चुनाव और हाल ही में हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में सबक सिखाया गया है।'' उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करके जून 2022 में पार्टी को विभाजित करने वाले शिंदे ने कहा, ''उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है, उनका लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना है। इन लो...

वसई विरार शहर मनपा द्वारा SVEEP गतिविधि के अंतर्गत कार्यक्षेत्र में मतदान जागरूकता रैलियों का किया गया आयोजन

Image
वसई विरार शहर मनपा द्वारा SVEEP गतिविधि के अंतर्गत कार्यक्षेत्र में मतदान जागरूकता रैलियों का किया गया आयोजन विरार : वसई-विरार शहर मनपा के आम चुनावों के मद्देनजर,मनपा आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी और उपायुक्त अजीत मुठे के मार्गदर्शन में वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में मतदान जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने, मतदान प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को यह संदेश देने के उद्देश्य से कि सभी मतदाता मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करें, वसई-विरार शहर मनपा प्रभाग समिति डी अचोले और प्रभाग समिति बी नालासोपारा द्वारा मतदाता जागरूकता एवं भागीदारी (SVEEP गतिविधि) कार्यक्रम के अंतर्गत 24 दिसंबर, 2025 को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मनपा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भी भाग लिया। मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने वाले विभिन्न नारों के माध्यम से मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई। लोकतंत्र में मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वसई विरार शहर मनपा द्वारा आयो...

वसई-विरार में धड़ल्ले से बिना मान्यता और नियमों के संचालित हो रहे हैं कई स्कूल....

Image
वसई-विरार में धड़ल्ले से बिना मान्यता और नियमों के संचालित हो रहे हैं कई स्कूल.... लालप्रताप सिंह ( कार्यकारी संपादक : सा. यशोमणि)  वसई-विरार में अवैध स्कूलों की भरमार है। जहाँ पर बिना मान्यता और नियमों के कई स्कूल संचालित हो रहे हैं, जो शिक्षा की गुणवत्ता, सुरक्षा और बच्चों के भविष्य को खतरे में डालते हैं। हालांकि, वसई विरार शहर मनपा और शिक्षा विभाग इन पर कार्रवाई के दावे तो करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में अवैध स्कूलों की संख्या काफी ज़्यादा है और वे स्थानीय स्तर पर क्षेत्रीय नेताओं के संरक्षण में धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिससे अभिभावकों और अधिकारियों के बीच चिंता है ।  वसई विरार में आज भी तकरीबन 500 से अधिक अवैध स्कूल गली गली में संचालित हो रहे हैं जिसपर अंकुश लगाने में प्रशासन नाकाम है। पिछले कुछ वर्ष पहले कुछ अवैध स्कूलों पर अभिभावकों को आगाह करने के लिए वसई विरार शहर मनपा द्वारा एक फलक लगाया गया था जिसपर साफ़ शब्दों में अंकित था कि "यह स्कूल अवैध है" किंतु स्कूल प्रशासन द्वारा उक्त फलक को महीने दो महीने बाद ही गायब कर दिया गया। आए दिन शहर में अवैध स्कूलों में घटित घटनाएं प्...

बविआ प्रमुख हितेंद्र ठाकुर को झटका : मनपा चुनाव से पूर्व बविआ के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

Image
बविआ प्रमुख हितेंद्र ठाकुर को झटका : मनपा चुनाव से पूर्व बविआ के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन नालासोपारा : आगामी मनपा चुनाव से पहले पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर के सामने एक बड़ी राजनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है। तीन दशक से ज़्यादा समय से स्थानीय राजनीति में अपना दबदबा बनाए रखने वाली बविआ में फूट पड़ रही है। एक के बाद एक भोजन विकास आघाड़ी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बविआ को छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को बविआ के चार पूर्व नगरसेवकों समेत सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। इस राजनीतिक घटनाक्रम ने एक बार फिर पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर को बड़ा झटका दिया है। आगामी मनपा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। खासकर लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मिली सफलता के बाद, भाजपा भी काफी उत्साहित है। नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दल बविआ के प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पूर्व पार्षदों को अपनी ओर खींचने की कोशिशें शुरू कर दी है। खास तौर पर, भाजपा ठाकुर के करीबी माने ...